{"_id":"69052374a909557b320e8b1f","slug":"bike-rider-dies-in-collision-with-unknown-vehicle-lucknow-news-c-13-knp1050-1450076-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अज्ञात वाहन से टक्कर में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अज्ञात वाहन से टक्कर में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
लखनऊ। बीकेटी स्थित आउटर रिंग रोड के पास बृहस्पतिवार रात बाइक सवार अजय कश्यप (28) की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। इंस्पेक्टर बीकेटी संजय सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
मलिहाबाद के कसमंडी निवासी मुकेश ने बताया कि उनके बड़े भाई अजय बीकेटी स्थित फाइबर कंपनी में मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से लौट रहे थे। आउटर रिंग रोड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अजय गंभीर रूप से घायल हो गए।
बीकेटी पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और उनके पास मिले मोबाइल फोन की मदद से घरवालों को खबर दी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि अजय की मौत हो चुकी है। उनके पिता रामचंद्र सब्जी का ठेला लगाते हैं। मां सीता और दो छोटे भाई मुकेश व विशाल हैं। घरवालों ने बताया कि हादसे के वक्त अजय हेलमेट पहने थे।