{"_id":"65ec54ba7e972084a009662b","slug":"big-welcome-gate-will-be-built-in-jhoolelal-vatika-in-lucknow-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: महापौर ने दिलाया भरोसा, भगवान झूलेलाल जी का भव्य स्वागत द्वार लगाया जायेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: महापौर ने दिलाया भरोसा, भगवान झूलेलाल जी का भव्य स्वागत द्वार लगाया जायेगा
Sat, 09 Mar 2024 05:53 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Mar 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
सिंधी समाज के लोगों ने महापौर सुषमा खर्कवाल का आभार जताया।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ नगर निगम की महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा की झूलेलाल वाटिका में भगवान झूलेलाल जी का भव्य स्वागत द्वार लगाएगा। लखनऊ के सिंधी समाज वा चेट्टी चंद मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने महापौर सुषमा खर्कवाल जी का उनके आवास पर पंहुच कर जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया और उन्हें लड्डू भेंट किए।
विज्ञापन
चेट्टी चंद मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी, अध्यक्ष रतन मेघानी, महामंत्री संजय जसवानी, कोषाध्यक्ष सतेंद्र भावनानी, संयुक्त मंत्री सतीश आडवानी, सुरेश चबलानी, अशोक चादवानी, किशन चंद बंबानी, राम बालानी, दीपक लालवानी, हंसराज राजपाल और अनील बजाज सहित सभी ने झूलेलाल वाटिका में भगवान झूलेलाल जी का स्वागत द्वार व झूले लाल जी की प्रतिमा को नगर निगम के खर्चे से निर्माण करवाए जाने की घोषणा पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
इसके लिए पूरे सिंधी समाज न मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार प्रकट किया। सभी ने के आवास पर स्वागत अभिनन्दन के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल जी ने सिंधी समाज को आश्वास्त किया है कि जल्द ही काम शुरू कर भव्य स्वागत द्वार लगाया जायेगा।
विज्ञापन