फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big news of Uttar Pradesh for today 6 June, 2021.

Top news of UttarPradesh: कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच राज्यपाल से मिले भाजपा प्रभारी, प्रदेश के 71 जिले कर्फ्यू मुक्त

Sun, 06 Jun 2021 05:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 06 Jun 2021 05:12 PM IST
सार

यूपी को लेकर सियासी तापमान गर्म है। इस बीच प्रदेश के 71 जिलों को कोरोना कर्फ्यू से मुक्त घोषित कर दिया गया है। यहां पढ़ें प्रदेश की आज की सभी बड़ी खबरें:

विज्ञापन
Big news of Uttar Pradesh for today 6 June, 2021.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव के पहले यूपी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच भाजपा के यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह ने रविवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। मुलाकात को उन्होंने शिष्टाचार भेंट बताया। वहीं, एक अन्य बड़ी सुर्खी ये रही कि प्रदेश के 71 जिलों को कोरोना कर्फ्यू मुक्त घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा, यहां पढ़ें प्रदेश की सभी खबरें विस्तार से: 

विज्ञापन


राज्यपाल से मुलाकात के बाद भाजपा के यूपी प्रभारी बोले, खाली पद मुख्यमंत्री भरेंगे
भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने रविवार को लखनऊ में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। इसके पहले उन्होंने मीडिया को दिए गए बयान में कहा कि यूपी सरकार व संगठन इस समय अच्छा काम कर रहे हैं। कैबिनेट में कई पद खाली हैं जिन्हें भरने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सही समय पर निर्णय करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर: 
विज्ञापन


लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर छोड़कर अब पूरा यूपी कोरोना कर्फ्यू मुक्त
यूपी में अब सिर्फ चार जिलों में ही कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। बाकी प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 600 से कम हो गई है। अब सिर्फ लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर में ही कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के 71 जिले कोरोना कर्फ्यू मुक्त हो गए हैं। यह निर्णय शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ टीम-9 की बैठक में लिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर:     
विज्ञापन
विज्ञापन


सियासी खींचतान के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- योगी से अच्छा सीएम नहीं मिल सकता
उत्तर प्रदेश भाजपा में सियासी खींचतान के बीच प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश को योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री नहीं मिल सकता। कोई भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा परिश्रमी और ईमानदार नहीं हो सकता। यहां पढ़ें पूरा बयान

यूपी में कल से प्रदेश भर में महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण अभियान
उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान सोमवार से शुरू हो रहा है। इसके लिए सभी 75 जिलों में पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर सिर्फ महिलाओं का ही वैक्सीनेशन होगा और महिला कर्मचारियों की ही तैनाती होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर


नए डीजीपी के लिए केंद्र को भेजे गए अफसरों के नाम
उत्तर प्रदेश में नए डीजीपी के लिए शासन स्तर पर कवायद तेज हो गई है। शासन ने डीजीपी के लिए अर्हता पूरी करने वाले सभी आईपीएस अधिकारियों का ब्योरा केंद्र को भेज दिया गया है। इसमें वरिष्ठता के क्रम में नासिर कमाल का नाम सबसे ऊपर है। केंद्रीय स्तर पर जल्द ही बैठक होगी, जिसमें नए डीजीपी का पैनल तय किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed