फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP state incharge Radha Mohan Singh meets UP governor.

यूपी: कैबिनेट विस्तार पर भाजपा प्रभारी राधामोहन सिंह बोले- खाली पदों को भरने का फैसला मुख्यमंत्री करेंगे

Sun, 06 Jun 2021 03:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 06 Jun 2021 03:11 PM IST
सार

भाजपा के यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और संगठन बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
UP BJP state incharge Radha Mohan Singh meets UP governor.
भाजपा के यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने रविवार को लखनऊ में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। इसके पहले उन्होंने मीडिया को दिए गए बयान में कहा कि यूपी सरकार व संगठन इस समय अच्छा काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


कैबिनेट में कई पद खाली हैं जिन्हें भरने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सही समय पर निर्णय करेंगे। वहीं, राज्यपाल से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी बनने के बाद अब तक राज्यपाल से मुलाकात नहीं हो सकी थी इसलिए शिष्टाचार भेंट के नाते राज्यपाल से आज मिलने जा रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल,  राधामोहन की राज्यपाल से मुलाकात की चर्चा ने यूपी में फिर से मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों को हवा दे दी है। राधामोहन ने शनिवार रात पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक उनके बीच जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव और राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से मिले दिशा-निर्देश पर चर्चा हुई। राधामोहन रविवार को पार्टी की बैठक भी लेंगे। 

दरअसल, छह महीने बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी कैबिनेट में फेरबदल होगा और एमएलसी बने ए के शर्मा को कैबिनेट में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि, भाजपा के पदाधिकारी इससे इनकार कर रहे हैं लेकिन पार्टी पदाधिकारियों की बैठकें और भाजपा प्रभारी की राज्यपाल से मुलाकात को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, योगी जैसा मुख्यमंत्री नहीं मिल सकता

वहीं, उत्तर प्रदेश भाजपा में सियासी खींचतान के बीच प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश को योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री नहीं मिल सकता। कोई भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा परिश्रमी और ईमानदार नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में सीएम योगी ने कानून का राज स्थापित किया है। स्वतंत्र देव का बयान उस समय आया जब प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने से लेकर कैबिनेट विस्तार होने तक की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed