{"_id":"58bc3b4f4f1c1b6001e7e910","slug":"big-loot-in-lucknow-in-chauk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की सबसे बड़ी डकैती, 40 किलो सोना समेत 13.5 करोड़ लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ की सबसे बड़ी डकैती, 40 किलो सोना समेत 13.5 करोड़ लूटे
Mon, 06 Mar 2017 03:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 06 Mar 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
घटना के बाद मचा हंगामा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ की चौक कोतवाली से कुछ दूर सराफा बाजार में असलहों से लैस बदमाशों ने मुकुंद ज्वैलर्स पर धावा बोल पिता-पुत्र व नौकरों पर तमंचे तानकर 40 किलो सोना व सवा करोड़ रुपये लूट लिया। विरोध पर ज्वैलरी शॉप के मालिक के सिर पर पिस्टल के बट से हमले के साथ उसके बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया। भीड़ के बीच फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों को आते देख बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले।
2 of 4
पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला पीर बुखारा निवासी सोने के थोक व्यापारी प्रवीण कुमार रस्तोगी की चौक के सराफा बाजार में मुकुंद ज्वैलर्स नामक शॉप है। वह रोजाना की तरह रविवार रात 8:30 बजे अपने बेटे जितांशु उर्फ लालन के साथ दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। मुनीम व नौकरों ने बिक्री का हिसाब लगाने के बाद करीब 40 किलो सोने के गहने और 1.15 करोड़ रुपये बैग में भरे। इस बीच सात-आठ नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर धावा बोल दिया।(घायलों को लखनऊ में ट्रॉमा में भर्ती करवाया गया है।)
3 of 4
एक ने प्रवीण व जितांशु की तरफ पिस्टल तानने के साथ गहने व नगदी से भरा बैग छीना। विरोध पर जितांशु पर फायर किया। पैर में गोली लगने से घायल जितांशु को गिरते देख प्रवीण ने बदमाश से भिड़ने की कोशिश की। बदमाश ने सिर पर पिस्टल के बट से वार करके उन्हें लहूलुहान कर डाला। (वारदात के बाद आसपास मौजूद लोगों की पुलिसकर्मियों से झड़प हुई।)
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हमले के बाद नगदी व गहनों से भरा बैग लेकर बदमाशों को भागते देख नौकर आशीष शोर मचाते हुए दौड़ा। इस बीच फायरिंग व चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। घेराबंदी होते देख बदमाश फायरिंग करते हुए फूलवाली गली के रास्ते भाग निकले। (हादसे में घायल हुआ दुकान मालिक।)
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।