फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खतरनाक साजिश: बेड में बंद मिला किन्नर का शव, परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 06 Mar 2017 01:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 06 Mar 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
Dangerous plot: the body was found off the Trans bed, the Ruckus family members
परिजनों ने किया हंगामा

परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर में रविवार सुबह एक किन्नर का शव बेड में बंद मिला। आसपास के लोगों ने बदबू आने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद परतापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परतापुर क्षेत्र के शताब्दी नगर में 30 वर्षीय किन्नर जाहिद उर्फ भूरे अपने साथी के साथ किराए पर रहता था। दो दिन से किन्नर के कमरे में बाहर से ताला बंद था। रविवार सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो कमरे से बदबू आ रही थी। सूचना मिलने पर परतापुर पुलिस पहुंच गई। 

गला दबाकर की गई हत्या

Dangerous plot: the body was found off the Trans bed, the Ruckus family members
फाइल फोटो

पुलिस ने परिजनों के सामने बाहर से कमरे का ताला तोड़ा। अंदर देखा तो किन्नर का शव बेड में बंद था। किन्नर के कपड़े भी अस्तव्यस्त थे। चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस का मानना है कि गला दबाकर हत्या की गई है। किन्नर के परिजनों ने हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर परतापुर सुशील दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोनू गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

हत्यारे ने शव को बेड में छुपा दिया था

Dangerous plot: the body was found off the Trans bed, the Ruckus family members
परिवार में कोहराम

बता दें कि भूरे किन्नर की हत्या कर हत्यारे ने शव को बेड में छुपा दिया था। रविवार सुबह जब पड़ोसी मकान मालिक को शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। पड़ोसियों ने बताया कि भूरे किन्नर के साथ एक सोनू निवासी धंतला नाम का युवक रहता था जिसका दो दिन पहले भूरे से झगड़ा भी हुआ था। तब से ही सोनू घर नहीं आया। मृतक के भाई ने सोनू के नामजद तहरीर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed