{"_id":"6931e5389b3af0def504f333","slug":"big-job-opportunity-in-data-science-and-ai-salary-up-to-83-thousand-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1502524-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डाटा साइंस व एआई में नौकरी का बड़ा मौका, वेतन 83 हजार तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डाटा साइंस व एआई में नौकरी का बड़ा मौका, वेतन 83 हजार तक
Fri, 05 Dec 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
डाटा साइंस व एआई में नौकरी का बड़ा मौका।
लखनऊ। तकनीकी शिक्षा से जुड़े युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। सेवायोजन विभाग के सहयोग से बंगलूरू स्थित एक प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर कंपनी डाटा साइंस, साइबर सुरक्षा और एआई इंजीनियर के लगभग 100 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इंजीनियरिंग की योग्यता रखने वाले छात्र-छात्राएं इसमें आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 83 हजार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा। पूरी भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और विवरण विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी सूर्यकांत कुमार ने बताया कि कंप्यूटर साइंस और तकनीकी शाखाओं में इंजीनियरिंग कर रहे युवाओं को हाइटेक सॉफ्टवेयर वातावरण में काम करने का मौका मिलेगा। साथ ही जो छात्र किसी संस्थान से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें कंपनी में अप्रेंटिसशिप का अवसर भी मिलेगा, जिसके लिए अलग से मानदेय दिया जाएगा।
सेवायोजन विभाग के अनुसार नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दस्तावेजों की जांच और ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा। कुशल व प्रशिक्षित युवाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। चयनित अभ्यर्थियों के लिए यदि पहले महीने रहने की व्यवस्था न हो सके, तो कंपनी और सेवायोजन विभाग के समन्वय से इसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
इन पदों के लिए शुरू हुए आवेदन
पद का नाम योग्यता वेतन
एआई इंजीनियर बीटेक, एमटेक 66000
ब्लॉकचेन डेवलपर कंप्यूटर से बीटेक 83000
साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट बीटेक, एमटेक 83000
डेटा साइंस कंप्यूटर, बीटेक 66000