फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big changes will be made in RLD before Loksabha Election 2024.

UP: लोकसभा चुनाव से पहले रालोद में बड़े बदलाव की तैयारी, जयंत चौधरी पदाधिकारियों से ले चुके हैं फीडबैक

Wed, 21 Feb 2024 11:02 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 21 Feb 2024 11:02 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी पूरे संगठन की ओवरहॉलिंग करेंगे। इस संबंध में फीडबैक लिया जा चुका है। इस दौरान निष्क्रिय चल रहे कई प्रमुख पदाधिकारी हटाए जाएंगे।

विज्ञापन
Big changes will be made in RLD before Loksabha Election 2024.
राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा गठबंधन में जाने की तैयारियों के साथ ही रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव से पहले जयंत पूरे संगठन की ओवरहॉलिंग करेंगे। इसके लिए वे लगातार पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वे पार्टी में प्रमुख पद लेने के बाद भी निष्क्रिय चल रहे कई प्रमुख पदाधिकारियों को हटाएंगे।

विज्ञापन


बदले हालात और लोकसभा चुनाव करीब आने के साथ ही रालोद में भी हलचल बढ़ी है। हाल के दिनों में जयंत ने पहले प्रदेश अध्यक्ष, फिर सभी नौ विधायकों, फिर प्रदेश कार्यकारिणी व राष्ट्रीय पदाधिकारियों, युवा विंग और प्रवक्ताओं की भी बैठक की है। इसमें उन्होंने जहां संगठन के लिहाज से फीडबैक लिया है। वहीं निष्क्रिय नेताओं व पदाधिकारियों की सूची भी मांग ली है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बदले-बदले से दिखे राहुल गांधी: बनाई सख्त इमेज, जज्बात की नहीं करते हैं सिर्फ जाति की बात, निशाने पर OBC-SC
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन टूट के कगार पर:  कांग्रेस की मांग वाली सीटों पर SP ने उतारे प्रत्याशी ...यहां 'एकला चलो' का संदेश


उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और काम करने और न करने वालों की ग्रेडिंग करने को कहा है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी है। जल्द ही इसके परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने इन बैठकों में पांच साल क्षेत्र में सक्रिय रहे नेताओं को ही टिकट देने की बात कही है। सूत्रों का कहना है कि इस बीच कुछ अन्य दल के राष्ट्रीय नेता भी रालोद के संपर्क में आए हैं, जिनको जल्द ही पार्टी ज्वाइन कराने की भी तैयारी है।

भाजपा के साथ गठबंधन के औपचारिक एलान के बाद पार्टी एक बड़ा कार्यक्रम भी करेगी। इसकी भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बारे में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली में लगातार बैठकें कर रहे हैं। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनाव को लेकर उत्साहित हैं। लोकसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक बदलाव होंगे। वहीं जल्द ही कुछ अन्य दलों के नेता भी रालोद में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed