फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bhopal-Pratapgarh train five hours late

Lucknow News: भोपाल-प्रतापगढ़ ट्रेन पांच घंटे लेट

Sun, 18 Aug 2024 03:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 18 Aug 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Bhopal-Pratapgarh train five hours late
रायबरेली। कानपुर के निकट साबरमती एक्सप्रेस के बेपटरी होने से रायबरेली आने वाली सुपरफास्ट ट्रेन की रफ्तार थम गई। इससे यह गाड़ी पांच घंटे देरी से यहां पहुंची। इसके अलावा पद्मावत एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, जनता मेल की लेटलतीफी ने भी यात्रियों को काफी इंतजार कराया।
विज्ञापन


शनिवार को भोपाल से प्रतापगढ़ जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस कानपुर से पहले रोक दी गई। वजह यह कि कानपुर के निकट भीमसेन स्टेशन पर वाराणसी से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। साबरमती एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतरने के कारण ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया। करीब चार घंटे तक भोपाल-प्रतापगढ़ सुपरफास्ट रास्ते में खड़ी रही, जिससे लेटलतीफी बढ़ गई। यही वजह है कि रायबरेली स्टेशन पर भोपाल-प्रतापगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन पांच घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

उधर, चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा दो घंटे, दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस व देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल एक घंटे देर से आई। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल व प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस आधे घंटे लेट रही। शुक्रवार देर रात नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे देर से आई। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि ट्रेने पिछले स्टेशनों से ही लेट हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीबीपी जवानों के लिए लगे स्पेशल कोच
रायबरेली। दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में आईटीबीपी जवानों के लिए दो स्पेशल कोच लगाए गए। इन अतिरिक्त कोच की बुकिंग दिल्ली से आईटीबीपी के लिए हुई थी। रायबरेली में आईटीबीपी जवानों के उतरने के बाद दोनों कोच खाली हो गए और पद्मावत एक्सप्रेस के साथ प्रतापगढ़ चले गए। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि पद्मावत में दो अतिरिक्त कोच आईटीबीपी जवानों के लिए लगे थो, जो आईटीबीपी जवानों के उतरने के बाद खाली हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed