फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bhoopendra singh chaudhary becomes the UP BJP chief.

UP BJP Chief : यूपी में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने भूपेंद्र चौधरी, मंत्री पद से देंगे इस्तीफा

Mon, 29 Aug 2022 12:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 29 Aug 2022 12:42 PM IST
सार

वर्तमान सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है। वह अभी हाल ही में विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

विज्ञापन
Bhoopendra singh chaudhary becomes the UP BJP chief.
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव -2024 में मिशन 80 को पूरा करने के लिए भाजपा ने प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री और पश्चिमी यूपी के बड़े जाट नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। चौधरी की नियुक्ति से ना केवल पार्टी ने जाट वोट बैंक को साधा है बल्कि लगातार दूसरी बार पिछड़े वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर पश्चिम से पूर्वांचल तक पिछड़े और अति पिछड़े वोट बैंक को भी साधे रखने की कोशिश की है। चौधरी भाजपा के 14वें प्रदेश अध्यक्ष हैं, पार्टी ने पहली बार किसी जाट नेता को संगठन की कमान सौंपी है।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बृहस्पतिवार को भूपेंद्र सिंह चौधरी की नियुक्ति का आदेश जारी किया। 54 वर्षीय भूपेंद्र चौधरी का जन्म मुरादाबाद के महेंद्री सिकंदरपुर गांव में हुआ था। चौधरी की जाट समाज के साथ पश्चिमी यूपी में गुर्जर, ब्राह्मण, त्यागी में मजबूत पकड़ है। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले जाटों के आरक्षण आंदोलन और कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन के समय चौधरी ने पश्चिमी यूपी में जाट समाज के साथ किसानों के बीच सरकार की बात पहुंचाकर संकट मोचक की भूमिका भी निभाई। 
विज्ञापन


जानकारों का मानना है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के करीबी भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को लोकसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी में जाट वोट बैंक को साधने में आसानी होगी। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में  एक अनुभवी और कद्दावर नेता के साथ ऐसे नेता की तलाश थी जो वोट बैंक के लिहाज से भी मुफीद हो। सरकार और संगठन में तालमेल बनाने के साथ आरएसएस और विचार परिवार के संगठनों की अपेक्षाओं पर भी खरा उतर सकता हो। प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर विभिन्न दावेदारों के बीच तीन चार महीने से चलती दौड़ के बीच पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और आरएसएस ने चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सबसे उपयुक्त माना। उल्लेखनीय है कि भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का तीन वर्ष का कार्यकाल 16 जुलाई को समाप्त हो गया था। स्वतंत्र देव ने 27 जुलाई को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर लखनऊ से दिल्ली तक चर्चाओं और अटकलों का दौर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विहिप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर
भूपेंद्र चौधरी 1989 से 1991 में राम जन्मभूमि आंदोलन में विश्व हिंदू परिषद में सक्रिय रहे। 1991 में भाजपा में शामिल होने के बाद सक्रिय राजनीति शुरू की तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। चौधरी बीते 31 सालों से लगातार संगठन और सरकार में किसी ना किसी दायित्व पर रहे है। 1993 में मुरादाबाद में भाजपा की जिला कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए। 1996 में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष और 1998 में मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष बनाए गए।

चौधरी ने 1999 के लोकसभा चुनाव में संभल सीट से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के सामने चुनाव भी लड़ा था। 2006 में चौधरी भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री बने। 2012 से 2017 तक उन्हें लगातार तीन बार पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया। उल्लेखनीय है कि पार्टी में जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष या प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व अधिकतम दो बार मिलता है लेकिन चौधरी को तीन बार क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया। 2016 में भूपेंद्र चौधरी विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए।

2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर उन्हें योगी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाते हुए पंचायतीराज विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। 2019 में उन्हें पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया। 2022 विधानसभा चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 में चौधरी को पुन: कैबिनेट मंत्री बनाया गया। 13 जून 2022 को चौधरी पुन: विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

इंटर कॉलेज के प्रबंधक भी रहे 
भूपेंद्र चौधरी ने पांचवीं तक की शिक्षा महेंद्री सिकंदरपुर गांव में ही प्राप्त की। मुरादाबाद के आरएन इंटर कॉलेज से 1ॅ982 में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। चौधरी 1989 में कृषक उपकार इंटर कॉलेज के प्रबंधक भी बने। 

मंत्री पद से देना पड़ेगा इस्तीफा
भाजपा में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत है। लिहाजा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद उन्हें प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री के पद से इस्तीफा देना होगा।

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि वह पार्टी और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं के अनुसार काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक खड़ा है, 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा जीतेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद  मीडिया से बातचीत में चौधरी ने कहा कि बहुत से ऐसे कार्यकर्ता थे जो उनसे ज्यादा अच्छा काम कर सकते थे लेकिन पार्टी ने उन्हें मौका दिया है, विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं के अनुसार काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि 2014, 2017, 2019 और 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपार सफलता मिली है। भाजपा को ओर आगे ले जाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा असंख्य कार्यकर्ता हमेशा चुनाव के मोड़ में रहते है। कार्यकर्ताओं ने मेहनत से अच्छे परिणाम दिए है। उन्होंने कहा कि  मोदी के नेतृत्व में सफ लता के सिलसिले को लगातार जारी रखेंगें।

चौधरी के नेतृत्व में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे  : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर भूपेंद्र चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि नि:संदेह, ऊर्जावान नेतृत्व में भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के भाव से प्रदेश में सफ लता के नए प्रतिमान स्थापित करेगी।

अंत्योदय की संकल्पना से आगे बढ़ेंगे : केशव
उप मुख्यंमत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भूपेंद्र चौधरी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निश्चित ही चौधरी के  नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में और अधिक मजबूत होकर अंत्योदय की संकल्पना के साथ आगे निरंतर बढ़ेगी।

चौधरी के नेतृत्व से मिलेगी मजबूती : पाठक
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भूपेंद्र चौधरी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चौधरी की नियुक्ति से भाजपा को प्रदेश में मजबूती मिलेगी। लोकसभा चुनाव में पार्टी उनके नेतृत्व में कीर्तिमान स्थापित करेगी।

धर्मपाल और बंसल ने भी बधाई दी
भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर,  प्रदेश महासचिव सुब्रत पाठक, गोविंद नारायण शुक्ला, अनूप गुप्ता, अमरपाल मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, सुरेद्र सिंह नागर, यूपीसीएलडीएफ के अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह, हीरो वाजपेयी, राकेश त्रिपाठी, आलोक अवस्थी, आनंद दुबे, अश्विनी त्यागी, मनीष दीक्षित, हिमांशु दुबे, धर्मेंद्र सिंह, अभय प्रताप सिंह और प्रियंक पांडेय ने भी भूपेंद्र चौधरी को बधाई और शुभकामनाएं दी।
 

सरकार और संगठन में तालमेल बना रहेगा

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके जैसे सामान्य परिवार से आने वाले व्यक्ति को दायित्व देना कार्यकर्ताओं की जीत है। भाजपा में ही यह संभव है कि एक सामान्य कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन में तालमेल बना रहेगा। पार्टी की ओर दी गई इस जिम्मेदारी को पूरी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से निभाने, संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए संकल्पित हैं। चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। 

सोमवार को लखनऊ आएंगे चौधरी
भूपेंद्र चौधरी प्रदेश अध्यक्ष पद ग्रहण करने के लिए सोमवार को लखनऊ आएंगे। चौधरी ने बताया कि संगठन की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार वह लखनऊ आएंगे। पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में भूपेंद्र चौधरी कार्यभार ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed