फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bhojpuri lyricist Raibahadur Adhir Pindvi is no more

Lucknow News: नहीं रहे भोजपुरी गीतकार रायबहादुर अधीर पिंडवी

Mon, 24 Feb 2025 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri lyricist Raibahadur Adhir Pindvi is no more
गीतकार रायबहादुर अधीर पिंडवी
लखनऊ। हिंदी व भोजपुरी के प्रतिष्ठित कवि-गीतकार, लेखक, पत्रकार रामबहादुर अधीर पिंडवी का रविवार को निधन हो गया। 77 वर्ष की आयु में उन्होंने अपने पैतृक गांव पिंडी (देवरिया) में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव पिंडी में ही होगा। ये जानकारी नवसृजन साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था के महामंत्री देवेश द्विवेदी देवेश ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिंडवी ने तनी सुनि ला अरजिया हमार हो, हमरी मइया शारदा, गउंवा के बूढ़ बरगदवा बोलावेला, ए बबुआ बहुते तोहार याद आवेला, हमरी माई जइसन हमरा के प्यार के करी जैसे अत्यंत ही लोकप्रिय भोजपुरी गीतों की रचना की। अधीर पिंडवी ने अनेक समाचार पत्रों में सेवाएं भी दीं। वह अखिल भारतीय भोजपुरी समाज से जुड़कर भोजपुरी के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहे। उनके सैकड़ों गीतों को अनेक भोजपुरी गायकों ने गाया है। उनके गीतों के अनेक एल्बम भी आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article