फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bhatpurwa's transformer is bad since a week

Lucknow News: एक सप्ताह से खराब है भटपुरवा का ट्रांसफार्मर

Thu, 03 Aug 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 03 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bhatpurwa's transformer is bad since a week
रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के भटपुरवा गांव का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से खराब है। शिकायत के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इसके विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफार्मर हर बार फुंक जाता है।
विज्ञापन

गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे 53 कनेक्शन है। ओवरलोड होने के कारण ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पहले खराब हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीण धनु अग्रहरी, हरिश्चंद्र, राजकुमार, धीरेंद्र शर्मा, पवन सिंह, हनुमान सिंह आदि ने बताया कि गर्मी और उमस के चलते लोगों का जीना दुश्वार है। अवर अभियंता चंद्रेश पटेल ने बताया कि गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर प्रस्तावित है। ट्रांसफार्मर रखने के लिए चबूतरा बनाया गया था जिसे ग्रामीणों ने तोड़ दिया। अब दूसरी जगह जमीन चयनित कर जल्द ट्रांसफार्मर लगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed