फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bhatkhande University Sports Abhimanyu first in badminton, Fatima first in carrom

Lucknow News: भातखंडे विवि खेलकूदः बैडमिंटन में अभिमन्यु, कैरम में फातिमा प्रथम

Tue, 01 Sep 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Bhatkhande University Sports Abhimanyu first in badminton, Fatima first in carrom
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का सोमवार को रस्साकशी के साथ समापन हुआ। फिट इंडिया अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बैडमिंटन, रस्साकशी, कैरम और शतरंज में उत्साह से हिस्सा लिया। बैडमिंटन पुरुष वर्ग में अभिमन्यु को पहला और कार्तिकेय पांडेय को दूसरा स्थान मिला। महिला वर्ग में आकृति शर्मा पहले और प्राची मिश्रा दूसरे स्थान पर रहीं। रस्साकशी में पार्थ, कार्तिकेय पांडेय, अखिल, लोकेश शुक्ला, मृदुल कृष्ण, अंकुश, आयुष्मान शाह और प्रबोध मिश्रा की टीम विजेता रही। कैरम जूनियर में वाजिहा फातिमा प्रथम और अग्रिम चतुर्वेदी उपविजेता रहे। सीनियर में राजदीप शुक्ला, तालिब हुसैन और कार्तिकेय पांडेय क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। शतरंज महिला में प्रियंवदा को प्रथम और आद्विका को दूसरा व पुरुष में लोकेश शुक्ला को पहला स्थान मिला। वेद प्रकाश दूसरे और प्रबुद्ध दीपांकर तीसरे स्थान पर रहे। कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने विजेताओं को बधाई दी। आयोजन डॉ. मनोज कुमार मिश्रा के निर्देशन में हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed