'पीएम ने सीएम को बना दिया मुख्य सफाई कर्मी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर चुटकी लेते हुए कहा कि पीएम ने हमारे प्रदेश के सीएम को मुख्य सफाई कर्मी बना दिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए ही इस तरह के अभियान लेकर आए हैं। इससे पहले भी देश में निर्मल भारत अभियान चल रहा था।
बेनी ने गुरुवार को अपने आवास पर हुई प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि इस समय सिर्फ नारों पर देश चल रहा है। मोदी सरकार में गरीबों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। किसान बर्बाद हो रहे हैं जबकि अंबानी व अडानी फल-फूल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एक ओर मोदी कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देते हैं जबकि कांग्रेस के नेताओं पटेल, गांधी व नेहरू की याद में कार्यक्रम कर रहे हैं। इनको याद करके कांग्रेस मुक्त भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है।
नरेंद्र मोदी न तो सेक्युलर हैं, न सोशलिस्ट और न ही डेमोक्रेटिक। देश के हाल इतने बुरे हैं कि किसानों की उपज का समर्थन मूल्य बढ़ नहीं रहा है जबकि खाद के दाम आए दिन बढ़ रहे हैं।
प्रदेश सरकार ने भी किसानों पर नहीं दिया ध्यान
बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि सपा सरकार ने गन्ना किसानों को कुछ भी नहीं दिया। सरकार को मिल मालिकों के बजाय किसानों पर ध्यान देना चाहिए। हर साल महंगाई बढ़ रही है लेकिन गन्ने का मूल्य न बढ़ाकर किसानों के साथ अन्याय किया गया है।