{"_id":"57f73c834f1c1be54a26f85b","slug":"begum-akhtar-watched-pakeezah-movie-six-times","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिगरेट की लत के चलते बेगम अख्तर को छह बार देखनी पड़ी थी पाकीजा फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिगरेट की लत के चलते बेगम अख्तर को छह बार देखनी पड़ी थी पाकीजा फिल्म
Sat, 08 Oct 2016 07:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 08 Oct 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
बेगम अख्तर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दादरा और ठुमरी सम्राज्ञी बेगम अख्तर का जन्म 7 अक्टूबर को फैजाबाद में हुआ था। उनका उर्दू का उच्चारण बेहद साफ और आवाज खनकती हुई थी। मशहूर गजल ऐ मोहब्बत तेरे अंजाम पे रोना आया के अलावा बेगम अख्तर ने संगीत प्रेमियों को गजलों की कीमती विरासत सौंपी है। माना जाता है कि उनकी आवाज में जो दर्द झलकता था उसे संगीत प्रेमी खुद दिल से महसूस कर सकते थे।
2 of 7
बेगम अख्तर
बेगम अख्तर को सिगरेट की लत थी और वह शराब की भी शौकीन थीं। उनकी शिष्या शांति हीरानंद के मुताबिक उन्हें सिगरेट की इतनी लत थी कि रमजान के दौरान इफ्तार करते वक्त जल्दी-जल्दी नमाज पढ़तीं और एक कप चाय पीने के बाद तुरंत सिगरेट सुलगा लेतीं। जब दो सिगरेट फूंक लेती उसके बाद जाकर फिर आराम से बैठकर नमाज पढ़तीं।
3 of 7
begum akhtar
चेन स्मोकर बेगम अख्तर ने सिगरेट की लत के चलते पाकीजा फिल्म छह बार देखी। वह हॉल में पाकीजा फिल्म देखने गई इस दौरान उन्हें तलब लगी। हॉल में सिगरेट पीने की अनुमति नहीं थी इसलिए उन्हें बाहर जाकर सिगरेट पानी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
begum akhtar
इस दौरान फिल्म का कुछ न कुछ हिस्सा छूट जाता जिसके चलते वह अगले दिन फिल्म का वो हिस्सा देखने आतीं और सिगरेट के चक्कर में दूसरा हिस्सा छूट जाता। इस तरह पाकीजा फिल्म वह छह बार में पूरी देख पाई थीं।
विज्ञापन
5 of 7
बेगम अख्तर
- फोटो : amar ujala
बेगम अख्तर को उनकी गायिकी के लिए ढेरों पुरस्कार मिले। उनकी याद में यूपी सरकार भी हर साल बेगम अख्तर पुरस्कार देती है जो कि ऐसे गायकों को दिया जाता है, जिसने ठुमरी व गजल गायकी में विशेष योगदान दिया हो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।