फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सफर में मोबाइल, लैपटॉप चोरी होने पर अब रेलवे करेगा भरपाई, पढ़ें पूरी खबर

Fri, 07 Oct 2016 09:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Oct 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
railway to compensate theft of mobile and laptop during journey.

ट्रेन में सफर के दौरान आपका बैग, मोबाइल या लैपटॉप चोरी हो जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। रेलवे आपके सामान का भी इंश्योरेंस करेगा ताकि गुम होने पर उसकी भरपाई हो जाए।

railway to compensate theft of mobile and laptop during journey.

आईआरसीटीसी बीमा कंपनियों के साथ मिलकर इसका प्रारूप तैयार कर रहा है। उम्मीद है, रेलमंत्री सुरेश प्रभु जल्द ही योजना की घोषणा करेंगे। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे सहित सभी जोन के यात्रियों के लिए हाल ही में इंश्योरेंस की सुविधा शुरू की गई है। इसमें 92 पैसे में यात्रियों का बीमा किया जा रहा है। अब तक 42 लाख यात्री बीमा करा चुके हैं।

railway to compensate theft of mobile and laptop during journey.

इंश्योरेंस के क्षेत्र में अपार संभावनाओं को देखते हुए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने अब यात्रियों के मोबाइल, बैग, लैपटॉप वगैरह का बीमा करने की योजना बनाई है। निगम के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर एके मनोचा ने बताया कि फिलहाल इंश्योरेंस का लाभ उन यात्रियों को मिलेगा, जो ऑनलाइन टिकट बुक कराएंगे। इस बाबत निजी कंपनियों से बात चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
railway to compensate theft of mobile and laptop during journey.

ट्रेन में यात्रा करने वाले मुसाफिरों के साथ स्टेशन व सरकुलेटिंग एरिया के पैसेंजरों को भी यह लाभ मिल सकेगा, बशर्ते उनके पास आरक्षित टिकट हो।

विज्ञापन
railway to compensate theft of mobile and laptop during journey.

सूत्रों की मानें तो पहले चरण में मोबाइल व लैपटॉप को योजना में शामिल किया जाएगा। इसके बाद लूट व डकैती की वारदातों पर भी इंश्योरेंस का लाभ यात्रियों को मिल सकेगा। बीमा राशि पर मंथन चल रहा है। यह 50 पैसे से एक रुपये के बीच हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed