फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Be carefull while celebrating Holi

होली खेलें, पर जरा संभलकर, बढ़ रहा संक्रमण, बाहरी लोगों के गले लगने व हाथ मिलाने से बचें

Sat, 27 Mar 2021 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Be carefull while celebrating  Holi
Be carefull while celebrating Holi
लखनऊ। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाना, गले लगकर शुभकामनाएं देना होली का रिवाज है, लेकिन त्योहार की इस खुमारी के बीच हमें सावधान रहने की भी जरूरत है। इसका कारण राजधानी में कोरोना का आंकड़ा तेजी से बढ़ना है। ऐसे में जरा सी लापरवाही आपके या परिवार पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके चौधरी के अनुसार, इस बार होली पर एक-दूसरे से उचित दूरी बनाए रखने में ही सबकी भलाई है। इस कारण सिर्फ परिवार के साथ रंग खेलें। बाहरी लोगों के गले लगने से परहेज करें। इससे होली का उल्लास भले ही थोड़ा कम महसूस होगा, पर सभी के सुरक्षित रहने की खुशी जरूर मिलेगी। बताया कि इस बार सामूहिक उत्सव तथा भीड़भाड़ भी कम करने की तैयारी है। इस पहल में आम नागरिक भी जुड़ जाएं तो हंसी-खुशी त्योहार मनाने के साथ संक्रमण पर भी लगाम लगेगी।
विज्ञापन

केजीएमयू की ओर से दी गई सलाह
- यदि किसी को कोरोना के लक्षण जैसे बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी या अन्य लक्षण हैं तो होली ना खेलें। ऐसे लक्षण वाले व्यक्ति से दूरी बनाए रखें।
- परिवारिक मित्रों एवं अन्य लोगों को वीडियो कॉलिंग मेसेजेस एवं अन्य डिजिटल माध्यम से होली की शुभकामनाएं दें और घर पर सुरक्षित रहें।
- सिर्फ अपने परिवार के साथ होली खेलें।
- मास्क पहनें और कम से कम छह फीट की शारीरिक दूरी बनाए रखें।
- केवल सूखे रंगों का प्रयोग करें। कोशिश करें कि यह रंग हर्बल हों।
- मुंह, नाक और आंखों के पास रंग लगाने से बचें।
- गीले रंगों से होली खेलने पर ठंड और जकड़न हो सकती है। ये लक्षण कोविड-19 जैसे होने से भविष्य में चिंता का विषय बन सकते हैं।
- गले लगने की जगह हाथ जोड़कर शुभमामनाएं दें। हाथ भी न मिलाएं।
- अपनी नाक, मुंह और आंखों को छूने से पहले हाथों को धोएं।
- खांसने, छींकने या अपनी नाक छूने के बाद व खाना खाने से पहले हाथ साबुन से धुलें कर या सैनिटाइजर से साफ करें।
- कोविड से बचने के लिए शारीरिक दूरी जरूरी है। इस बार घर पर ही परिवार के साथ होली मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed