{"_id":"6a28c0e1e736698a69043459","slug":"barabanki-three-members-of-a-family-returning-from-a-marriage-anniversary-celebration-died-tragically-after-t-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, शादी की सालगिरह कार्यक्रम से लौट रहे परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, शादी की सालगिरह कार्यक्रम से लौट रहे परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत
Wed, 10 Jun 2026 07:11 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:11 AM IST
सार
Barabanki road accident: यूपी के बाराबंकी में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बाराबंकी जिले के देवा-चिनहट मार्ग पर गोपालपुर गांव के पास मंगलवार की देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।देवा कोतवाली क्षेत्र के मलिका असंड गांव निवासी निर्मल रावत ने बताया कि वह अपनी बहन की शादी की साल गिरह में शामिल होकर लखनऊ के अरदासी खेड़ा गांव से रात करीब 12 बजे लौट रहे थे।
दूसरी बाइक पर उनकी पुत्री चार वर्षीय नेहा 42 वर्षीय भाभी व 20 वर्षीय भतीजे विजेंद्र के साथ बैठी थी। विजेंद्र की बाइक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों मौके पर ही अचेत हो गए। जिला चिकित्सालय में तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
दूसरी बाइक पर उनकी पुत्री चार वर्षीय नेहा 42 वर्षीय भाभी व 20 वर्षीय भतीजे विजेंद्र के साथ बैठी थी। विजेंद्र की बाइक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों मौके पर ही अचेत हो गए। जिला चिकित्सालय में तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन