{"_id":"6240aa7c8c8df8591d314b51","slug":"barabanki-gangster-on-13-including-mafia-mukhtar-ansari-action-in-the-famous-ambulance-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी : माफिया मुख्तार अंसारी समेत 13 पर लगा गैंगस्टर, चर्चित एंबुलेंस प्रकरण में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी : माफिया मुख्तार अंसारी समेत 13 पर लगा गैंगस्टर, चर्चित एंबुलेंस प्रकरण में कार्रवाई
Sun, 27 Mar 2022 11:48 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:48 PM IST
सार
मुकदमे में मऊ, गाजीपुर, लखनऊ व प्रयागराज के 12 लोगों को भी नामजद किया गया है। इनमें मऊ के श्याम संजीवनी अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर की संचालिका डॉ. अलका राय, डॉ. शेषनाथ राय भी शामिल हैं।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुचर्चित एंबुलेंस प्रकरण में पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी समेत 13 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। इस मुकदमे में मऊ, गाजीपुर, लखनऊ व प्रयागराज के 12 लोगों को भी नामजद किया गया है। इनमें मऊ के श्याम संजीवनी अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर की संचालिका डॉ. अलका राय, डॉ. शेषनाथ राय भी शामिल हैं। सभी आरोपी इस प्रकरण में पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि पुलिस अब चार्जशीट पेश कर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
दरअसल, पंजाब जेल में बंद होने के दौरान मुख्तार न्यायालय जाने के लिए जिस निजी एंबुलेंस का इस्तेमाल करता था, वह डॉ. अलका राय के अस्पताल के नाम पर पंजीकृत थी। इसका रजिस्ट्रेशन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बाराबंकी एआरटीओ कार्यालय में कराया गया था। इस मामले में जालसाजी का केस भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन