फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Electric current passed through Lodheshwar Mahadev temple, two local shopkeepers got stuck and die

बाराबंकी: लोधेश्वर महादेव मेला परिसर के निकट उतरा करंट, दो स्थानीय दुकानदारों की चिपककर मौत; जानिए अपडेट

Sun, 03 Aug 2025 05:40 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 03 Aug 2025 05:40 PM IST
सार

Lodheshwar Mahadev Temple: बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव मंदिर मेला परिसर में करंट उतर आने से दो स्थानीय दुकानदारों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Barabanki: Electric current passed through Lodheshwar Mahadev temple, two local shopkeepers got stuck and die
घायलों को अस्पताल लाया गया है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामनगर कोतवाली क्षेत्र के महादेवा में सड़क किनारे दुकान की सीढि़यों में उतरे करंट की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे एक दुकान की आंतरिक वायरिंग से करंट लोहे की सीढ़ियों में उतर रहा था।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार सावन के चौथे सोमवार के अवसर पर महादेवा में रविवार से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। मंदिर परिसर से लगभग 300 मीटर दूर सूरतगंज मार्ग के किनारे, महादेवा चौकी के पास एक बाजार सजा हुआ था। इसी स्थान पर गोबरहा गांव निवासी संजय कुमार (38) का एक फोटो स्टूडियो और लैया की दुकान है।
विज्ञापन


 प्रशासन के मुताबिक, बाजार में प्रथम तल पर स्थित स्टूडियो को जाने वाली लोहे की सीढ़ियों में दुकान की आंतरिक वायरिंग से करंट प्रवाहित हो रहा था। जैसे ही संजय सीढ़ियों के पास पहुंचे, वे करंट की चपेट में आ गए। उन्हें करंट लगते देख, उनके साथ काम कर रहे मसौली थाना क्षेत्र के गुलरिया गांव निवासी हौसला ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। कुछ ही पलों में दोनों निढाल हो गए। स्थानीय लोगों ने स्टूल और अन्य साधनों की मदद से दोनों को किसी तरह अलग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तत्काल उन्हें सीएचसी रामनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां कोहराम मच गया। डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई तहसील प्रशासन द्वारा की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed