फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bank's assistant manager crushed by car

Lucknow News: बैंक की असिस्टेंट मैनेजर को कार से रौंदा

Tue, 11 Mar 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 11 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Bank's assistant manager crushed by car
कशिश (फाइल फोटो)
लखनऊ। महानगर के निराला नगर में रामकृष्ण मठ के पास सोमवार को महिला चालक ने कार से स्कूटी सवार कशिश सोनी (25) को रौंद दिया। घटना में उनकी मौत हो गई। वह बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थीं।
विज्ञापन

उनकी सहकर्मी सीतापुर रोड निवासी प्रिया शर्मा जख्मी हो गईं। पुलिस ने आरोपी महिला चालक को हिरासत में ले लिया। कशिश के भाई अजय ने तहरीर दी ही है।
अजय के मुताबिक वह और बहन कशिश इंदिरानगर सेक्टर बी रहते हैं। कशिश आरबीएल बैंक की अलीगंज शाखा में असिस्टेंट मैनेजर थीं। सोमवार दोपहर तीन बजे स्कूटी से हेलमेट लगाकर प्रिया के साथ बैंक के काम से आईटी चौराहे की ओर जा रही थीं।
विज्ञापन

इस बीच रामकृष्ण मठ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से दोनों सड़क पर गिर पड़ीं। अजय का आरोप है कि प्रिया ने उठकर कार चला रही महिला को गाड़ी पीछे करने के लिए कहा पर, आरोपी ने रफ्तार बढ़ा दी और कशिश को रौंदते हुए निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे से आ रहे बैंक कर्मी मोहित मिश्रा व एक अन्य कर्मी ने महिला चालक को पकड़ लिया। कशिश को अस्पताल पहुंचाया गया, वहां से ट्राॅमा रेफर कर दिया। यहां उनकी मौत हो गई। मोहित ने घटना की जानकारी अजय को दी। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा के मुताबिक आरोपी की कार कब्जे में ली गई। कशिश के परिवार में पिता सत्य नारायण, मां कृष्णा देवी और तीन भाई बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed