{"_id":"6888d4d4e2a9fc1faa06718a","slug":"bank-closure-in-up-banks-will-remain-closed-for-nine-days-in-august-there-will-be-holidays-on-these-dates-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बैंक बंदी: अगस्त में नौ दिन बंद रहेंगे बैंक, इन तारीखों को रहेंगी छुट्टियां; निपटा लें अपना जरूरी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बैंक बंदी: अगस्त में नौ दिन बंद रहेंगे बैंक, इन तारीखों को रहेंगी छुट्टियां; निपटा लें अपना जरूरी काम
Tue, 29 Jul 2025 07:35 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 29 Jul 2025 07:35 PM IST
सार
Bank closure in UP: यूपी में अगस्त में नौ दिन बैंकों की बंदी रहेगी। इस बंदी में रविवार के अवकाश भी शामिल हैं। ग्राहकों को जरूरी काम निपटा लेने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
यूपी सहित पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अगस्त माह में बैंकिंग कार्य से जुड़े ग्राहकों को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि इस महीने कुल 9 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें रविवार, शनिवार व त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं। ऐसे में यदि किसी ग्राहक को कैश ट्रांजैक्शन, चेक क्लियरिंग, ऋण प्रक्रिया या अन्य बैंकिंग सेवा की आवश्यकता हो, तो वह समय रहते उसे पूरा कर लें।
विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के संयोजक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि अगस्त माह की छुट्टियों में दो शनिवार और पांच रविवार के अलावा दो बड़े पर्व भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बैंक कर्मियों की नियमित छुट्टियों के कारण ग्राहकों को परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें पहले से सतर्क कर सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
अगस्त में 3, 10, 17, 24 और 31 अगस्त को रविवार, 9 अगस्त को शनिवार व रक्षाबंधन, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी, 23 अगस्त को चतुर्थ शनिवार है। इन छुट्टियों के चलते कई बार लगातार दो से तीन दिन बैंक बंद रहेंगे, जिससे लेन-देन व अन्य कार्यों पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे नेट बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम सेवा, मोबाइल बैंकिंग आदि सुचारू रूप से संचालित होती रहेंगी। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे इन तारीखों से पहले अपने जरूरी बैंक कार्य निपटा लें, जिससे रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोई असुविधा न हो।