{"_id":"60a7994df667f06e016485bf","slug":"bahraich-uncontrolled-dcm-collides-with-tree-three-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच : अनियंत्रित डीसीएम पेड़ से टकराई, तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहराइच : अनियंत्रित डीसीएम पेड़ से टकराई, तीन की मौत
Sat, 22 May 2021 11:44 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 22 May 2021 11:44 AM IST
सार
गोंडा-बहराइच हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें डीसीएम मालिक के भाई व चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : फाइल
विस्तार
गोंडा-बहराइच हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें डीसीएम मालिक के भाई व चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के रसूलपुर के निकट एक तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सूचना पाकर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। गाड़ी के पंजीकरण की जानकारी कर उसके मालिक आजमगढ़ के गंभीरपुर थना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार निवासी विवेक कुमार गौर से संपर्क किया गया। जिस पर उन्होंने अपने भाई विक्की गौर व चालक जावेद औश्र एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के मौत की पुष्टि की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन