{"_id":"65609320a47200dbfd097595","slug":"bahraich-news-bride-s-brother-burnt-in-bonfire-before-jaymala-program-chaos-in-the-house-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News : जयमाला कार्यक्रम से पहले अलाव में जल गया दुल्हन का भाई, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News : जयमाला कार्यक्रम से पहले अलाव में जल गया दुल्हन का भाई, घर में मचा कोहराम
Fri, 24 Nov 2023 05:42 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 24 Nov 2023 05:42 PM IST
सार
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नैनिहा खड़िया निवासी उमेश कुमार की बेटी का विवाह सुजौली थाना क्षेत्र के आनंद नगर बड़खड़िया गांव से तय था। तय कार्यक्रम के मुताबिक बृहस्पतिवार रात को बारात पहुंची।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक परिवार में बिटिया के विवाह की खुशियां तब मातम में बदल गई जब दुल्हन का भाई अलाव तापते समय आग में झुलस गया। गंभीर हालत में परिजन बच्चे को इलाज के लिए लखनऊ लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि विवाह की रस्म किसी तरह पूरी कराई गई है।
विज्ञापन
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नैनिहा खड़िया निवासी उमेश कुमार की बेटी का विवाह सुजौली थाना क्षेत्र के आनंद नगर बड़खड़िया गांव से तय था। तय कार्यक्रम के मुताबिक बृहस्पतिवार रात को बारात पहुंची। शादी से पूर्व तिलक चढ़ाया गया। इसके बाद जयमाल की तैयारी वधु पक्ष के लोग कर रहे थे। इनका जंगल से सटा गांव होने के चलते ठंड भी थी। जिसके चलते अलाव की भी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
टेंट के पीछे जल रहे अलाव को तापते समय दुल्हन का छोटा भाई दीपक कुमार मौर्य (12) अलाव में ही गिरकर आग की चपेट में आ गया। जिससे उसका सिर और चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोग उसे सीएचसी ले गए। यहां से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। रात एक बजे इलाज के दौरान हालत में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद बच्चे का शव लेकर परिवार के लोग घर चले गए हैं।
विज्ञापन
परिवार मे मचा कोहराम घर की खुशियां मातम में बदली
दुल्हन के भाई की आग की चपेट में आकर हुई दर्दनाक मौत के बाद उसके माता- पिता ने आनन-फानन में बेटी की शादी की रस्म पूरी कर बारात रात में ही विदा कर दिया। जिस बहन की रात में ससुराल के लिए विदाई हुई उसे कुछ देर में पता लगा कि उसका भाई अब इस दुनिया में नहीं रहा। इससे वह बदहवाश हालत में पहुंच गई है।
उमेश मौर्य के तीन बेटियों व दो बेटे थे सबसे बडी़ बेटी की शादी थी तथा दीपक बेटों में छोटा था। मृतक के शव को परिजन रात में ही खड़िया गांव ले आए और शुक्रवार की सुबह परिजनों ने मृतक बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान कोई पुलिसिया कार्रवाई व शव का पोस्टमार्टम करवाने से परिजनो ने इंकार किया था। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मचा है।