{"_id":"69fb0d6c0b2cb1c9c708c84a","slug":"bahraich-joint-action-by-police-and-ssb-youth-arrested-with-36-22-grams-of-smack-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 36.22 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 36.22 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Wed, 06 May 2026 03:14 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 06 May 2026 03:14 PM IST
सार
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 36.22 ग्राम अवैध स्मैक, 100 रुपये नगद, एक ओप्पो मोबाइल फोन तथा एक ई-रिक्शा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना रूपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
थाना रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के अनुसार, पांच मई को शाम 6:50 बजे चकिया रोड से शिवपुर मोहरनिया जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई करते हुए फैयाज अहमद उर्फ पुच्चे (26) निवासी मुनीरगंज केवलपुर, थाना रूपईडीहा को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 36.22 ग्राम अवैध स्मैक, 100 रुपये नगद, एक ओप्पो मोबाइल फोन तथा एक ई-रिक्शा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना रूपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराएं शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय बहराइच में पेश किया गया।
विज्ञापन
यह कार्रवाई उपनिरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा एसएसबी के उपनिरीक्षक मोहिंद्र सिंह, दीवान सिंह सहित जवानों की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।