फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich district panchayat president attacked, 32 thousand rupees robbed

बहराइच के जिला पंचायत अध्यक्ष पर हमला, 32 हजार रुपये छीनने का आरोप

Sat, 09 Feb 2019 06:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 09 Feb 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
Bahraich district panchayat president attacked, 32 thousand rupees robbed
बहराइच जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम व गनर - फोटो : amar ujala

शुक्रवार देर रात गाड़ी के टक्कर के बाद ग्रामीणों ने बहराइच के जिला पंचायत अध्यक्ष सहित तीन लोगों को लाठी-डंडा से मारा पीटा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष की जेब में रखा 32,000 रुपया भी छीन लिया। पुलिस मामले को शांत कराकर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तीनों को डाक्टरी परीक्षण के लिए पीएचसी रूपईडीह भेजा गया है।

विज्ञापन


कौड़िया थाना क्षेत्र के गोंडा- बहराइच मार्ग पर मल्लापुर के पास अंबेडकरनगर रिश्तेदार की मिट्टी में शामिल होकर परिवार के साथ बहराइच के जिला पंचायत अध्यक्ष  नदीम मन्ना अपने घर बहराइच जा रहे थे। वहीं थाना क्षेत्र के जेठपुरवा गांव के गोसाई पुरवा निवासी इमरती बिसेन गोंडा बरात गए हुए थे। वहीं से बोलेरो से लौट रहे थे। जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी आगे और बारातियों की गाड़ी पीछे से आ रही थी। तेज बारिश व ओले पड़ने के कारण जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी ने अचानक मल्लापुर के पास ब्रेक ली। पीछे आ रही बोलेरो ने बांए तरफ टक्कर मार दिया और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बोलेरो चालक भागा। बोलेरो आगे आगे भागी और पीछे से जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी ने पीछा किया।
विज्ञापन


बारातियों की गाड़ी अपने गांव जेठपुरवा के मजरा गोसाई पुरवा रुकी कि जिला पंचायत अध्यक्ष के गनर व बारातियों में मारपीट हो गई। शोर मचाने पर गांव के लोग जमा हो गए। दोनों पक्षों में कहासुनी व मारपीट हुई। इसकी सूचना जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्थानीय पुलिस व पुलिस अधीक्षक को देते हुए ग्रामीणों पर मारने-पीटने व जेब में रखें 32,000 नगद छीन लेने व गाड़ी में बैठे परिवार को जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष कौडिया विनय कुमार सरोज ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष की शिकायत पर गांव के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना, ड्राइवर व गनर को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed