फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: A man killed his father in a village of Nawabganj Thana kshetra.

Bahraich: मामूली कहासुनी से भड़के पुत्र ने पिता पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार किए, मौके पर ही मौत

Sat, 13 Jul 2024 12:43 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 13 Jul 2024 12:43 PM IST
सार

बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाद के दौरान एक पुत्र ने अपने पिता पर फावड़े से हमला कर दिया। घटना में पिता की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Bahraich: A man killed his father in a village of Nawabganj Thana kshetra.
घटना के बाद गमगीन परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मामूली विवाद के बाद बेटे ने पिता पर फावड़े से हमला कर दिया। घटना में वृद्ध पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगन्नाथ पुर फुटहा में शुक्रवार देर रात रामसुख यादव ने अपने पिता राम विलास यादव को फावड़े से हमला कर मार डाला। ग्रामीणों की तरफ से बताया जाता है कि शुक्रवार रात में दोनों के बीच शनिवार सुबह धान की रोपाई के लिए बेरन काटने के लिए खुरपा पीटने को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - स्मृति ईरानी को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर अमेठी सांसद ने दिया बयान, बोले- हमें ऐसी भाषा से बचना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों को डिप्टी सीएम केशव ने दिलाया भरोसा, बोले- न्याय मिलेगा


इस दौरान पास में ही रखे फावड़े से रामसुख ने पिता पर हमला कर दिया। जब तक वृद्ध पिता संभलते तब तक ताबड़तोड़ कई वार होने के बाद मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के पोते नीतीश यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed