{"_id":"66ae205b77e6606e60066e8d","slug":"bahraich-a-child-died-after-falling-in-a-drain-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: घर के बाहर खेल रहा तीन साल का मासूम नाले में गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: घर के बाहर खेल रहा तीन साल का मासूम नाले में गिरा, मौत
Sat, 03 Aug 2024 05:53 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:53 PM IST
सार
बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में एक मासूम की नाले में गिरकर मौत हो गई। वह घर के बाहर खेल रहा था तभी गिर गया।
विज्ञापन
मृतक मासूम दिवाकर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के पंचायत जोत चांदपारा के मजरा जोतपुर निवासी राजीव कुमार का तीन वर्षीय पुत्र दिवाकर शनिवार को घर के बाहर बने नाले में गिर गया। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। जब काफी देर बीतने के बाद भी वह नहीं दिखा तो परिजनों ने खोजबीन की। उसका शव घर के बाहर बने नाले में पड़ा मिला।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस और नायब तहसीलदार ने जांच कर घटना की जानकारी ली। जोतपुर गांव निवासी तीन वर्षीय बालक की नाला में डूबकर मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय नाला में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। वह तीन भाईयों में सबसे छोटा था। पिता पूना में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है।
विज्ञापन
मासूम की मौत से परिजनों का बुरा हाल है। वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस और नायब तहसीलदार गौरीशंकर श्रीवास्तव ने परिजनों से बात कर घटना की जानकारी ली। हरदी थानाध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा का कहना है कि बालक खेलते समय नाले में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन