फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Badra mosque shifting work Adjourned

Ayodhya: बद्र मस्जिद शिफ्ट करने का काम रुका, स्थानांतरण के लिए राममंदिर ट्रस्ट से किया गया था एग्रीमेंट

Tue, 07 Nov 2023 10:38 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 Nov 2023 10:38 AM IST
सार

अयोध्या में विरोध के चलते बद्र मस्जिद को शिफ्ट करने का काम रोक दिया गया है। अंजुमन मुहाफिज मकाबीर-मसाजिद कमेटी एग्रीमेंट विरोध कर रही है।

विज्ञापन
Badra mosque shifting work Adjourned
पांजी टोला में स्थित बद्र मस्जिद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार विरोध के चलते अयोध्या के पांजी टोला में बद्र मस्जिद को शिफ्ट करने का काम रोक दिया गया है। राम पथ के किनारे स्थित इस मस्जिद को शिफ्ट करने के लिए बद्र मस्जिद के केयरटेकर रईस अहमद और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के बीच एग्रीमेंट हुआ था। पर, अयोध्या के अंजुमन मुहाफिज मकाबीर-मसाजिद कमेटी के महासचिव मो आजम कादरी ने इसका विरोध किया है।

विज्ञापन


एग्रीमेंट में बताया गया है कि रईस अहमद ने 30 लाख रुपये में बद्र मस्जिद को स्थानांतरित करने का करार किया है। एग्रीमेंट के हिसाब से रईस को छह माह में मस्जिद शिफ्ट करनी होगी और जमीन का कब्जा देना होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 9 नवंबर को अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय कथा धाम में होगी योगी कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गोवंश संवर्धन में ब्राजील करेगा सहयोग, आनंदा डेयरी के साथ ब्राजील की दो कंपनियों से एमओयू


मस्जिद के केयरटेकर बताते हैं कि नमाजियों की सहमति से मस्जिद को स्थानांतरित करने के बारे में सोचा था। चूंकि लोगों की मर्जी नहीं है, इसलिए मस्जिद निर्माण का काम रोक दिया गया है। दिवाली बाद डीएम से बात होगी, फिर आगे क्या करना है तय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed