फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bad weather in Delhi, three flights diverted to Lucknow

Lucknow News: दिल्ली में मौसम खराब, तीन उड़ानें लखनऊ डायवर्ट

Fri, 11 Jul 2025 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Bad weather in Delhi, three flights diverted to Lucknow
लखनऊ। दिल्ली में बुधवार देर शाम मौसम बिगड़ने से तीन फ्लाइटों को लखनऊ डायवर्ट किया गया। दो फ्लाइटें जयपुर एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट की गई हैं। मुम्बई से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 2910 हवा में दो चक्कर काटने के बाद लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। यह फ्लाइट शाम 8.16 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर उतरी। चेन्नई से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट भी लखनऊ उतारी गई। यह रात 9:14 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर उतरी। औरंगाबाद से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 7ई 5072 को भी लखनऊ डायवर्ट किया। यह फ्लाइट रात 9:22 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी। मौसम ठीक होने के बाद एअर इंडिया की एआई 2910 रात 9:50 बजे लखनऊ से वापस दिल्ली के लिए रवाना हुई। अन्य फ्लाइटों को बाद में रवाना किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed