{"_id":"5d2643d08ebc3e6cc8024ef7","slug":"back-paper-form-last-date-is-25-july-lucknow-news-lko469995690","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि में 25 तक भरें बैक पेपर परीक्षा के परीक्षा फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि में 25 तक भरें बैक पेपर परीक्षा के परीक्षा फॉर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 तक भरें बैक पेपर के परीक्षा फॉर्म
वार्षिक परीक्षा के विद्यार्थियों को ऑनलाइन भरना होगा, प्रति पेपर एक हजार रुपये फीस
अगस्त के पहले सप्ताह में हो सकती है परीक्षा
लखनऊ विश्वविद्यालय ने वार्षिक परीक्षा प्रणाली वाले पाठ्यक्रमों के बैक पेपर और इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी 25 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। 25 के बाद 29 जुलाई तक बैक पेपर परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 500 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। हर पेपर के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की फीस पिछले साल की तरह एक हजार रुपये निर्धारित की गई है।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. ध्रुवसेन सिंह ने बताया कि विवि की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के बाद विद्यार्थियों को कैशियर कार्यालय में फीस जमा करनी होगी। विद्यार्थी को फीस रसीद और आवेदन फॉर्म के प्रिंट आउट के साथ विभागाध्यक्ष या फिर कॉलेज प्राचार्य के पास जमा करना अनिवार्य है। ये फॉर्म परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में अनिवार्य रूप से 28 जुलाई तक पहुंचाने होंगे। विलंब शुल्क वाले परीक्षा फॉर्म की कॉपी 31 जुलाई तक परीक्षा कार्यालय के पास पहुंचानी हैं। कॉलेजों को फीस की राशि विवि के बैंक खाते में एनईएफटी के माध्यम से भेजनी होगी।
अगस्त के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है परीक्षा
बैक पेपर परीक्षा अगस्त के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। इसका विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। यह फॉर्म बीए, बीए ऑनर्स, बीएससी, बीएससी होम साइंस, बीकॉम द्वितीय और तृतीय वर्ष के साथ ही बीपीएड और बीईएलएड और ललित कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए हैं।