फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   baby was thrown in bush in lucknow

मानवता फिर हुई शर्मसार, नवजात को झाड़ियों में फेंक भागे युवक-युवती

Sat, 27 Oct 2018 02:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 27 Oct 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
baby was thrown in bush in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो
सुल्तानपुर के लंभुआ क्षेत्र के बेदूपारा गांव के पास शुक्रवार दोपहर बाइक सवार युवक और युवती ने एक नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद दोनों वहां से भाग निकले। स्थानीय लोग मदद के बजाय कुछ लोग नवजात की फोटो खींचने लगे और कुछ वीडियो बनाने में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन

 

सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने नवजात को सीएचसी पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बेदूपारा गांव के नजदीक हाईवे किनारे एक युवती बैठी थी। कुछ लोगों ने उससे पूछताछ की तो वह उठकर रेल पटरी की तरफ चली गई।

विज्ञापन

 

कुछ देर बाद लोगों ने युवती को एक युवक के साथ बाइक पर जाते देखा तो उन्हें संदेह हुआ। ग्रामीण रेलवे लाइन के किनारे पहुंचे तो एक नवजात बच्ची झाड़ियों के बीच पड़ी थी। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी संतोष वर्मा ने नवजात को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed