फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   baby found in garden in lucknow

कंपकंपाती ठंड में शॉल के झूले में रोती-बिलखती मिली मासूम, ग्रामीणों के उड़े होश

Fri, 15 Feb 2019 11:50 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 15 Feb 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
baby found in garden in lucknow
कंपकंपाती ठंड में माल क्षेत्र के बाग में मिली लावारिस - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के माल क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह ससपन पंचायत के मजरा अंबरखेड़ा गांव में दुधमुंही पेड़ से बंधे शॉल के झूले में रोती मिली तो ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना पाकर आई पुलिस ने चाइल्ड लाइन को सूचना दी और उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


लावारिस बच्ची को बाल कल्याण समिति ने मोतीनगर स्थित लीलावती मुंशी बाल गृह में रखवाया है। समिति की सदस्य सुधारानी का कहना है कि बच्ची स्वस्थ है। 

थाना प्रभारी विनोद कुमार गोस्वामी ने बताया कि सुबह सात बजे अखिलेश सिंह गांव के बाहर स्थित बाग देखने के लिए निकले थे। वह जैसे ही बाग में पहुंचे, बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। अखिलेश ने इधर उधर तलाश की तो पेड़ से बंधे शॉल के झूले में बच्ची देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


कडकड़ाती ठंड से ठिठुर रही बच्ची भूखी ती। आनन- फानन उन्होंने बच्ची को शाल से उतारकर पुलिस को सूचना दी। यूपी 100 सेवा की पीआरवी 2770 पहुंची और बच्ची को थाने ले आई। यहां सिपाही गुड़िया, बाल कल्याण अधिकारी पारुल यादव और रुक्मणी उसे लेकर झलकारीबाई अस्पताल पहुंचीं और जांच कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोई तो जरूर होगी मां....

baby found in garden in lucknow
लावारिस बच्ची - फोटो : अमर उजाला
बच्ची के पास एक झोला भी मिला है जिसमें कुछ नये कपड़े व बच्चों के लिए जरूरी सामान भी रखा मिला है। चंद घंटों पहले पैदा हुई बच्ची को इस हालत में छोड़ते वक्त क्या मां का दिल नहीं पसीजा होगा। क्या वो फूट-फूटकर रोई नहीं होगी।

पुलिस का शक है कि बच्ची किसी बिन ब्याही मां की है जो लोकलाज के भय से उसे लावारिस छोड़ गई है। यह भी आशंका है कि बेटी होने पर किसी ने बच्ची को छोड़ दिया है। फिलहाल, बच्ची के बारे में आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। इलाके के अस्पताल व नर्सिंग होम भी खंगाले जा रहे हैं।

 दुलराती रहीं महिला पुलिसकर्मी 
मासूम को देखकर महिला पुलिसकर्मियों की ममता जाग उठी। कड़ाके की ठंड में बच्वी को इस हाल पर छोड़ने वाले माता पिता पर गुस्सा भी फूटा। महिला पुलिसकर्मी बच्ची को अपने सीने से चिपटाए रहीं। उसे दूध पिलाया गया। ममता की छांव मिलते ही बच्ची का रोना बंद हो गया और कुछ ही देर में वह सो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed