फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan in target of kuraishi society

अब कुरैशी समाज के निशाने पर आए आजम

Tue, 03 Dec 2013 10:33 PM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
राजेंद्र सिंह/लखनऊ Updated Tue, 03 Dec 2013 10:33 PM IST
विज्ञापन
azam khan in target of kuraishi society

कुरैशी समाज ने मंगलवार को नाम लिए बिना नगर विकास मंत्री आजम खां पर निशाना साधा।

विज्ञापन


सभी वक्ताओं ने सरकार से पैत्रक कारोबार को बचाने की गुजारिश की।

तय किया गया कि सरकार ने सकारात्मक रुख न दिखाया तो 12 फरवरी को लखनऊ में विशाल रैली की जाएगी।

ऑल इंडिया जमीअतुल कुरैश के सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यूसुफ कुरैशी ने कहा कि सहारनपुर और मेरठ से लखनऊ तक कुरैशियों के कारोबार पर हमले किए जा रहे हैं। सौ पशुवधशालाएं बंद करा दी गईं।

उन्होंने आजम खां का नाम लिए बिना कहा कि नगर विकास विभाग ने दो शासनादेश जारी किए हैं। इनसे कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा।

स्लाटर हाउस की देखरेख के लिए प्रदेश स्तर पर कमेटी बनाई गई है। इसमें आईएएस अधिकारियों के अलावा एक व्यक्ति अमरोहा के और दूसरे मौलाना जौहर विश्वविद्यालय रामपुर से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन


स्लाटर हाउस के संचालन के लिए इस कारोबार से जुड़े तजुर्बेकार लोगों की नुमाइंदगी होनी चाहिए थी।

सम्मेलन में प्रस्ताव पारित किया गया कि पशु क्रूरता अधिनियम और पशु वधशालाओं के नाम पर हो रहे उत्पीड़न को बंद किया जाए।

गोश्त के व्यवसाय को कृषि व्यवसाय के समान सुविधाएं दी जाएं। प्रदेश स्तर पर मीट बोर्ड का गठन किया जाए और मीट कारोबारियों को ऋण उपलब्ध कराया जाए।

जलसे में संगठन के प्रान्तीय मंत्री चौधरी आले उमर कुरैशी, अब्दुल्ला कुरैशी, अशफाक कुरैशी, डॉ. नसीम कुरैशी, सहित कई जनपदों से आए कुरैश समुदाय के सैकड़ों कार्यकर्ता और कारोबारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed