फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam and his office

आजम नहीं, अब उनका विभाग चर्चा में

Thu, 24 Apr 2014 11:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Apr 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
azam and his office

नगर विकास मंत्री आजम खां इस बार सीधे तौर पर नहीं बल्कि उनका विभाग चर्चा में है।

विज्ञापन


आजम जल निगम के चेयरमैन भी हैं और चुनाव आयोग ने उनके विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की चुनाव में ड्यूटी लगा दी है।

आजम और चुनाव आयोग के बीच इस समय छत्तीस का आंकड़ा है। आयोग ने उनकी सभाओं पर प्रतिबंध लगा रखा है।

ऐसे में उनके अधीन विभाग के कर्मियों को ड्यूटी पर लगाना उनके मातहतों को भी अखर रहा है।


जल निगम के प्रबंध निदेशक पीके आसूदानी चाहते थे कि उनके अधिकारियों और कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी न लगाई जाए फिर भी लगा दी गई।

इसलिए अब वह चाहते हैं कि इसके बदले चुनाव आयोग इन अधिकारियों व कर्मचारियों को उतने दिन के वेतन का भुगतान करे। उन्होंने इसके लिए अफसरों को निर्देश भी दे दिया है।


प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को भेजे निर्देश में कहा है कि ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया था कि जल निगम के अधिकारियों व कर्मियों की चुनाव ड्यूटी न लगाई जाए, लेकिन कई जिलों में ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन


इससे कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अधिकतर कर्मियों की ड्यूटी लग जाने से कार्य प्रभावित हो रहे हैं और सेंटेज भी नहीं मिल रहा है।

इसलिए जल निगम की वित्तीय स्थिति को देखते हुए चुनाव कार्य में लगे कर्मियों के लिए उस अवधि के वेतन की मांग जिला निर्वाचन अधिकारियों से की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed