फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Verdict 77 arrested for trying to spoil atmosphere from objectionable posts on social media

यूपी में सोशल मीडिया के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले 77 गिरफ्तार

Mon, 11 Nov 2019 10:30 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Nov 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Verdict 77 arrested for trying to spoil atmosphere from objectionable posts on social media
सांकेतिक तस्वीर
अयोध्या विवाद में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद से रविवार शाम तक सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में उत्तर प्रदेश में करीब 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि अयोध्या प्रकरण में सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। रविवार को 22 मुकदमे दर्ज किए गए और 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे और 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। यानी 24 घंटों में ही 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार को पूरे प्रदेश से कुल 4563 सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें रिपोर्ट कर पोस्ट को हटवाना, डायरेक्ट मैसेज के जरिए डिलीट कराना और प्रोफाइल हटवाना शामिल है। ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप और यूट्यूब पर किए गए कुल 8275 सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ अब तक कार्रवाई की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 200 लोगों पर कार्रवाई  
पुलिस की सोशल मीडिया टीम ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब पर निगरानी रखने के साथ ही व्हाट्सएप पर ग्रुप मैसेज और पर्सनल मैसेज की शिकायतों पर भी कार्रवाई कर रही थी। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से एक दिन पहले यूपी पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी देने के लिए व्हाट्सएप नंबर 8874327341 जारी किया  था। 

लगभग 200 व्हाट्सएप यूजर के खिलाफ शिकायत मिली जिन पर कार्रवाई की गई और व्हाट्सएप यूजर को चेतावनी भी दी गई। शिकायत करने वालों की पहचान गोपनीय रखी गई। डीजीपी ने लोगों से इस व्हाट्सएप नंबर पर आपत्तिजनक पोस्ट के बारे में सूचना देने की अपील की है, ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्हाट्सएप ग्रुप में भड़काऊ मैसेज किए जाते हैं तो ग्रुप एडमिन भी इसका जिम्मेदार होगा।

सोशल मीडिया पर सराही गई डीजीपी की अपील
प्रदेश में अमन-चैन की अपील और सुरक्षा का जो भरोसा डीजीपी ओमप्रकाश सिंह की ओर से शनिवार को दिया गया था, उसे सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब सराहा। डीजीपी की ओर से किए गए ट्वीट को 21 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया और साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों ने रिट्वीट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed