{"_id":"66b5ef77a008e414af0adb2e","slug":"ayodhya-ramlala-on-hindola-people-offered-prayer-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: रजत हिंडोले पर भाइयों के साथ विराजमान हुए रामलला, दर्शन कर निहाल हुए भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: रजत हिंडोले पर भाइयों के साथ विराजमान हुए रामलला, दर्शन कर निहाल हुए भक्त
Fri, 09 Aug 2024 03:59 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 09 Aug 2024 03:59 PM IST
सार
अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला रजत हिंडोले पर विराजमान हुए हैं। उनके लिए तीन फीट ऊंचा, दो फीट लंबा और एक फीट चौड़ा चांदी का हिंडोला निर्मित किया गया है।
विज्ञापन
हिंडोले पर विराजमान रामलला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राम मंदिर के गर्भगृह में विराजे रामलला शुक्रवार से हिंडोले पर स्थापित किए गए। हिंडोले पर विराजे रामलला सरकार का दर्शन कर भक्त निहाल होते रहे। ट्रस्ट की ओर से तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र के पास रामभक्तों के लिए निशुल्क भंडारे का भी शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। यह भंडारा नित्य रक्षाबंधन तक चलेगा।
विज्ञापन
रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास के अनुसार पर्व की शुरुआत और समापन की मर्यादा के अनुरूप रामलला को पंचमी से पूर्णिमा तक 11 दिनों के लिए हिंडोले पर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बांग्लादेश संकट: हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर संतों ने की बैठक, बोले- सभी हिंदुओं को अत्याचार रखना चाहिए
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप ने निकाला पैदल मार्च, दी चेतावनी
गरिमा के अनुरूप रामलला का तीन फीट ऊंचा, दो फीट लंबा और एक फीट चौड़ा चांदी का झूला पिछले वर्ष ही निर्मित कराया जा चुका है। रामलला इसी झूले पर भाइयों के साथ विराजित किए गए हैं।