{"_id":"66b5c610186ed8f69209e165","slug":"ayodhya-vhp-marched-against-atrocities-on-hindus-in-bangladesh-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप ने निकाला पैदल मार्च, दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप ने निकाला पैदल मार्च, दी चेतावनी
Fri, 09 Aug 2024 01:02 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 09 Aug 2024 01:02 PM IST
सार
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद वहां के अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने मार्च निकाला और सरकार से मांग की है कि वहां पर हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को रोके।
विज्ञापन
हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकाला मार्च।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने शुक्रवार को राम जन्मभूमि पथ से नया घाट तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मांग की गई कि भारत सरकार बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की रक्षा के लिए आगे आए।
विज्ञापन
यदि बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार नहीं रुका तो भारत में रह रहे बांग्लादेशियों पर भी उसी तरह का जवाब दिए जाने की भी चेतावनी दी गई।
पैदल मार्च में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र, राम मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव, महंत वैदेही बल्लभ शरण, महंत राम लखन दास, महंत शशिकांत दास, राजू दास, महंत गंगा दास, महंत राजू लोचन शरण, विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा सहित बड़ी संख्या में संत और विहिप के कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन