फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Mandir: CM Yogi Adityanath promised to develop Ayodhya when he first came in city as CM.

Ayodhya Ram Mandir: सीएम बनने के बाद अयोध्या पहुंचे योगी ने किया था ये वादा... भव्य बनाई नव्य अयोध्या

Mon, 08 Jan 2024 12:04 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 Jan 2024 12:04 PM IST
सार

मुख्यमंत्री बनने पर पहली बार आए योगी ने अयोध्या के विकास को मुख्य एजेंडे में रखने का संकल्प लिया था जिसके बाद से अयोध्या को एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन समेत कई सौगातें मिलीं। नगर में 30,500 करोड़ की परियोजनाओं से अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: CM Yogi Adityanath promised to develop Ayodhya when he first came in city as CM.
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो) - फोटो : self

विस्तार

'अयोध्या की गरिमा और महिमा के अनुसार विकास होगा। दुनिया के नक्शे पर अयोध्या का अदभुत स्थान होगा। यहां आने वाले लोगों को अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं मिलेंगी।' छह वर्ष सात माह पूर्व अयोध्या में लिए इस संकल्प को सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरा कर दिखाया। वैदिक सिटी के रूप में विकसित भव्य व नव्य अयोध्या बनाई। हर तरह से इसे सजा-संवार दिया। आज अयोध्या के इस नए लुक की झलक पाने के लिए हर कोई उत्सुक है।

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने पहली बार 19 मार्च, 2017 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद वह 31 मई, 2017 को पहली बार अयोध्या पहुंचे। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सभागार में अपने संबोधन में उन्होंने अयोध्या के विकास को ही मुख्य एजेंडे में रखा। पर्यटकों के सुविधाजनक आवागमन और मुख्य मार्गों के चहुंमुखी विकास, रहन-सहन, सरयू घाट, राम की पैड़ी व समूची अयोध्या के कायाकल्प का एलान किया। शीघ्र ही राममंदिर बनने का दावा भी किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा: 21 जनवरी को नए मंदिर में शिफ्ट होगी अभी विराजित रामलला की मूर्ति, मंदिर होगा बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आर्थिक क्षेत्र में अयोध्या ने लगाई ऊंची छलांग, 2022-23 में 254 करोड़ का किया निर्यात


उस समय मुख्यमंत्री के मुंह से निकले एक-एक शब्द मानो देववाणी हो गए। उन्होंने जो कहा, वह कर दिखाया। सप्तपुरियों में श्रेष्ठ व सनातन संस्कृति का प्रधान केंद्र अयोध्या को उसकी गरिमा व महिमा के अनुरूप सजाया-संवारा। सौगातों की बौछार कर दी। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण शुरू होते ही इसकी रफ्तार कई गुना बढ़ गई।

आज सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार अयोध्या विश्व की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित हो रही है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, आधुनिक रेलवे स्टेशन, मल्टी लेवल पार्किंग, रेलवे ओवरब्रिज, चौड़ी-चौड़ी कई चमचमाती सड़कें, कई मठ-मंदिरों व कुंडों का सुंदरीकरण समेत अन्य कार्यों के लिए 30,500 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाएं चल रही हैं। इन्हीं का परिणाम है कि धर्म, संस्कृति और संस्कार की नगरी अयोध्या विकास की एक नई गाथा कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed