Ayodhya: अयोध्या में आया अनोखा मामला... तोता तलाश कर लाओ और 10 हजार रुपये इनाम ले जाओ, Video
अयोध्या में एक अनोखा मामला सामने आया है। तोता खो जाने पर उसे ढूंढकर लाने वाले को 10 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। यहां पढ़ें - पूरा रोचक वाक्या:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसी का कोई अपना खो जाता है तो वह उसको पाने के लिए पोस्टर लगाता है और इनाम भी रखता है लेकिन रामनगरी में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर एक पालतू तोता खो जाने के बाद उसको पाने के लिए 10 हजार रुपये का इनाम रख दिया गया है।
वैसे तो दुनिया में लोग प्रकृति के साथ पशु-पक्षियों से भी प्रेम करते हैं लेकिन कहीं-कहीं लोगों की अपने पालतू पशु- पक्षियों से इतना प्रेम हो जाता है कि वह उसके लिए कुछ भी कर जाएं। ऐसा ही एक मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के नील विहार कॉलोनी, रामनगर में सामने आया है। यहां के रहने वाले शैलेश कुमार नामक पक्षी प्रेमी ने मिट्ठू नामक तोते को पाल रखा था। मिट्ठू उनके लिए परिवार के सदस्य की तरह था। कुछ दिन पहले शैलेश के घर में रहने वाला मिट्ठू पिंजरे से बाहर निकलकर आसमान की तरफ रूख कर गया।
ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: बंगाल की खाड़ी में बने दबाव से बदलेगा प्रदेश में मौसम, इन जिलों में होगी भारी बारिश, चलेंगी हवाएं भी
ये भी पढ़ें - हरियाणा विस चुनाव: सपा ने साफ किया अपना स्टैंड, बताया कि वह क्यों हुई गठबंधन से बाहर, किसे करेगी समर्थन?
इसके बाद शैलेश से लेकर उनका पूरा परिवार मिट्ठू को ढूंढने में लगा है। यही नहीं शैलेश ने मिट्ठू को पकड़कर लाने वाले को दस हजार रुपये का इनाम देने का इश्तिहार भी छपवा दिया है। शैलेश ने मिट्ठू की फोटो भी इश्तहार में छपवाई है। इश्तिहार में मिट्ठू की पहचान बताई गई है।
इसमें लिखा है कि मिट्ठू के गर्दन पर कंठ का निशान है और इस इश्तहार को शहर की दीवारों पर चिपकाया गया है। ठीक उसी तरह जैसे किसी अन्य के गायब होने पर उसकी फोटो, पहचान और पता बताने के लिए किया जाता है। इस बारे में जानकारी देने के लिए मोबाइल नंबर भी लिखा गया है ।फिलहाल अभी तक मिट्ठू का कोई पता नहीं चला है। शैलेश कहते हैं कि जिसको भी उनके तोते का पता चले वह जरूर बताए और अपना इनाम ले जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.