फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Padmavat Youth Brigade announces the welcome of Raj Thackeray, workers put up posters to welcome

बहराइच : पद्मावत यूथ ब्रिगेड ने किया राज ठाकरे के स्वागत का ऐलान, कार्यकर्ताओं ने स्वागत के लगाए पोस्टर

Fri, 13 May 2022 02:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 13 May 2022 02:45 PM IST
सार

राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या आगमन का कड़ा विरोध कर रहे हैं। बीते कई दिनों से विभिन्न जनपदों के दौरे कर सांसद ने राज ठाकरे पर महाराष्ट्र में विभिन्न स्थानों पर काम कर रहे उत्तर भारतीयों के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उन्हें अयोध्या न आने देने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Ayodhya: Padmavat Youth Brigade announces the welcome of Raj Thackeray, workers put up posters to welcome
बहराइच में लगाए गए पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे को अयोध्या पहुंचने से रोकने के अभियान के बीच जनपद में नया मोड़ आ गया है। एक तरफ जहां सांसद बृजभूषण शरण सिंह राज ठाकरे को अयोध्या पहुंचने से रोकने के लिए अभियान चला रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनके संसदीय क्षेत्र में रानी पद्मावत यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने राज ठाकरे का स्वागत करने का ऐलान किया है। इस क्रम में ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में सैकड़ों पोस्टर लगाए हैं। ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत का पोस्टर लगाना केसरगंज सांसद के अभियान के विरोध जैसा माना जा रहा है। ब्रिगेड अध्यक्ष का कहना है कि सांसद के अपने विचार हो सकते हैं, लेकिन ब्रिगेड के हजारों कार्यकर्ताओं ने राज ठाकरे के स्वागत का फैसला लिया है।

विज्ञापन


राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या आगमन का कड़ा विरोध कर रहे हैं। बीते कई दिनों से विभिन्न जनपदों के दौरे कर सांसद ने राज ठाकरे पर महाराष्ट्र में विभिन्न स्थानों पर काम कर रहे उत्तर भारतीयों के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उन्हें अयोध्या न आने देने की बात कही जा रही है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा राज ठाकरे को उत्तर भारतीयों से माफी मांगने के बाद ही अयोध्या आने की बात कही गई है। माफी न मांगने तक सांसद द्वारा राज ठाकरे को सिर्फ अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं भी पैर न रखने की चेतावनी भी दी गई है। इस संबंध में सांसद बृजभूषण सिंह द्वारा अयोध्या जाकर साधु-संतों से भी उनका समर्थन करने की बात कही गई है। सांसद द्वारा राज ठाकरे को माफी न मांगने तक अयोध्या आने से रोकने की तैयारियां भी की जा रही हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में बहराइच समेत अन्य जनपदों में पोस्टर चस्पा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को आगामी पांच जून को अयोध्या पहुंचने की भी अपील की जा रही है, लेकिन अब महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड की ओर से राज ठाकरे का खुलकर समर्थन करने की घोषणा की गई है। महारानी पद्मावती यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर ने संगठन के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में आगामी पांच जून को अमौसी एअरपोर्ट पहुंचकर राज ठाकरे का स्वागत करने का आह्वान किया गया है। जिससे तराई की राजनीति अब गर्मा रही है। महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड की ओर से जनपद में शुक्रवार से इस संबंध में पोस्टर भी चस्पा करवाने शुरू कर दिए गए हैं। राज ठाकरे के विरोध व समर्थन में दोनों पक्षों के आमने सामने आ जाने से यह मामला काफी दिलचस्प हो गया है। जिससे लोग इस पर अपनी नजरें जमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद अपना काम कर रहे हैं, हम अपना
नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे देश की जनता के हित में कार्य कर रहे हैं। वहीं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा भी बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है। जबकि सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा समाज को तोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उत्तर भारतीयों व महाराष्ट्र के लोगों के बीच इस तरह फूट डालने का कार्य सही नहीं है। राज ठाकरे का विरोध उनका निजी विषय है। ब्रिगेड पूरी तरह से राज ठाकरे के साथ है। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता आगामी पांच जून को उनका भव्य स्वागत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed