फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Nikay Chunav Result: BJP's mayoral candidate Mahant Girishpati Tripathi won by 34 thousand votes

Ayodhya Nikay Chunav Result : अयोध्या में भाजपा के मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी 35 हजार वोटों से जीते

Sat, 13 May 2023 04:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 13 May 2023 04:45 PM IST
सार

अयोध्या नगर निगम के भाजपा महापौर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशीष पांडे दीपू से 35625 मतों से विजय दर्ज की है, भाजपा प्रत्याशी को 77456 और सपा प्रत्याशी को 41831 मत प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन
Ayodhya Nikay Chunav Result: BJP's mayoral candidate Mahant Girishpati Tripathi won by 34 thousand votes
गिरीशपति त्रिपाठी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या नगर निगम के भाजपा महापौर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशीष पांडे दीपू से 35625 मतों से विजय दर्ज की है, भाजपा प्रत्याशी को 77456 और सपा प्रत्याशी को 41831 मत प्राप्त हुए हैं। अयोध्या नगर निगम में 60 पार्षदों में से 27 भारतीय जनता पार्टी, 17 समाजवादी पार्टी, 10 निर्दल, 3 बहुजन समाज पार्टी, एक आम आदमी पार्टी, एक पीस पार्टी और एक रालोद प्रत्याशी विजयी हुए हैं।

विज्ञापन


बीकापुर में 331 वोटों से जीती भाजपा
बीकापुर  नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी राकेश पांडे राना ने 2090 मत पाकर 331 मतों से जीत हासिल की।दूसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी लालमणि निषाद को 1759 मत मिले हैं। तीसरे स्थान पर रहे सपा उम्मीदवार निवर्तमान चेयरमैन जुग्गीलाल यादव को 1565 मत मिले हैं। निर्वाचन अधिकारी सर्वेश कुमार पांडे ने दी जानकारी।

विज्ञापन

नवनिर्वाचित महापौर का वादा, गरिमा के अनुरूप होगा अयोध्या का विकास

नगर निगम का महापौर चुने जाने के बाद शनिवार को गिरीशपति त्रिपाठी ने अयोध्या का विकास उसकी गरिमा के अनुरूप करने का वादा किया। कहा कि संवेदनशील, जिम्मेदारी व जवाबदेही युक्त नगर निगम की सरकार होगी। जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। तत्काल उनकी समस्याएं दूर हों ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी।

महंत गिरीशपति ने कहा कि जहां की निगरानी स्वंय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हों, वहां की व्यवस्थाएं सर्वोत्तम होनी चाहिए। अयोध्या विश्व की सबसे सुंदर नगर होगी ऐसा हमारा प्रयास होगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि जग गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी तो महापौर के रूप में मैं भी साक्षी बनूंगा यह सोचकर ही अपार खुशी हो रही है।

उन्होंने सीएम योगी की तुलना आज के विक्रमादित्य से करते हुए कहा कि अयोध्या के विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने 34 हजार करोड़ की योजनाएं संचालित कर रखीं हैं। अयोध्या में रामराज्य की नींव पड़ चुकी है। इस कल्पना को साकार करने में नगर निगम भी अपनी भूमिकाएं पूरी प्रतिबद्धता से निभाएगा। जनता ने जो अपार स्नेह प्रदान किया है, उसके लिए हृदय से आभार। इसके पीछे भी श्रीराम की कृपा ही है। कहा कि अयोध्या की सेवा करने का अवसर मिलना बहुत ही सौभाग्य की बात है, क्योंकि यह हमारे आराध्य की नगरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed