{"_id":"610c1b456fd61a62ce3368c4","slug":"ayodhya-cylinder-laden-pickup-and-car-collision-three-including-husband-and-wife-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या : सिलेंडर लदी पिकअप और कार में टक्कर, पति-पत्नी सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या : सिलेंडर लदी पिकअप और कार में टक्कर, पति-पत्नी सहित तीन की मौत
Thu, 05 Aug 2021 10:39 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:39 PM IST
सार
गैस सिलेंडर लदी पिकअप में अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही कार के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गैस सिलेंडर लदी पिकअप पलट गई। कार में सवार एक ही परिवार की दो महिला सहित पांच लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और पिकअप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुदौली कोतवाली के भेलसर पुलिस चौकी क्षेत्र में राष्ट्रीय मार्ग पर गुरुवार को लगभग साढ़े तीन बजे कृष्णा ढाबा के निकट गैस सिलेंडर से लदी पिकअप में कार की टक्कर होने से महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई व दो लोग गंभीर घायल हैं। राष्ट्रीय मार्ग पर कृष्णा ढाबा के निकट गैस सिलेंडर लदी पिकअप में अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही कार के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गैस सिलेंडर लदी पिकअप पलट गई। कार में सवार एक ही परिवार की दो महिला सहित पांच लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर भेलसर पुलिस चौकी प्रभारी संतोष उपाध्याय व सिपाही मो. ताहिर आदि ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकालकर सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भिजवाया। कार में सवार राजेश कुमार, राजेंद्र कुमार पुत्र शीतला प्रसाद राठौर, स्वाति पुत्री शीतला प्रसाद राठौर, शशी प्रभा पत्नी राजेश व रुपम पत्नी राजेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गए। इलाज के दौरान राजेश(35) पुत्र शीतला प्रसाद , शशि प्रभा(32 ) पत्नी राजेश व स्वाति पुत्री शीतला प्रसाद राठौर की मौत हो गई।
विज्ञापन