फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ayodhya case land will be handed over to trust after metering again in ayodhya

अयोध्या:दोबारा पैमाइश के बाद के बाद ट्रस्ट को सौंपी जाएगी जमीन, क्रास चेकिंग करने में जुटा प्रशासन

Thu, 14 Nov 2019 11:04 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 14 Nov 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
ayodhya case land will be handed over to trust after metering again in ayodhya
फाइल फोटो
अयोध्या के अधिगृहीत परिसर स्थित विराजमान रामलला की जमीन की नए सिरे से पैमाइश किए जाने की तैयारी है। यह कार्रवाई सरकार की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए बनाए जाने वाले ट्रस्ट को जमीन सौंपने के पहले चेकिंग के मद्देनजर की जाएगी। 
विज्ञापन

 
सुप्रीम कोर्ट ने बीते नौ नवंबर को अपने फैसले में अधिगृहीत परिसर स्थित 2.77 एकड़ भूमि विराजमान रामलला को सौंपे जाने का आदेश दिया है। न्यायालय ने यह जमीन सरकार से बनाए जाने वाले ट्र्स्ट को सौंपे जाने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


सरकार मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने की तैयारी कर रहा है तो यहां प्रशासन भी जमीन ट्रस्ट को सौंपे जाने के पहले की तैयारी में जुट गया है। हालांकि अधिगृहीत परिसर स्थित 2.77 एकड़ जमीन की सीमांकन करके पत्थर पहले ही लगाए गए हैं, लेकिन ट्रस्ट को जमीन सौंपने के पहले इसकी क्रास चेकिंग (पैमाइश) की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इस चेकिंग के लिए विभाग गैरजनपदों के जानकार लोगों से कराने की रणनीति पर है। इससे जुड़े कुछ लोग बुधवार की शाम को अयोध्या पहुंचे थे। जमीन की चेकिंग की तैयारी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से बृहस्पतिवार सुबह इसे स्थगित कर दिया गया। 

इसकी आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की जा रही है, लेकिन यह बात तय है कि अगले कुछ दिनों में प्रशासन नए सिरे से विराजमान रामलला की जमीन का सीमांकन कराकर मुतमईन होना चाहता है कि 2.77 एकड़ की जमीन का पहले किया गया सीमांकन ठीक है। 

इस बाबत कमिश्नर व रिसीवर मनोज मिश्र ने कहा कि अधिगृहीत परिसर में 2.77 एकड़ जमीन अलग है। इस पर पत्थर लगाए गए हैं, लेकिन ट्रस्ट को जमीन सौंपने के पहले इसे चेक किया जाएगा। न्यास बनने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed