{"_id":"5dcd902b8ebc3e54e765b97e","slug":"ayodhya-case-land-will-be-handed-over-to-trust-after-metering-again-in-ayodhya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या:दोबारा पैमाइश के बाद के बाद ट्रस्ट को सौंपी जाएगी जमीन, क्रास चेकिंग करने में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या:दोबारा पैमाइश के बाद के बाद ट्रस्ट को सौंपी जाएगी जमीन, क्रास चेकिंग करने में जुटा प्रशासन
Thu, 14 Nov 2019 11:04 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या के अधिगृहीत परिसर स्थित विराजमान रामलला की जमीन की नए सिरे से पैमाइश किए जाने की तैयारी है। यह कार्रवाई सरकार की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए बनाए जाने वाले ट्रस्ट को जमीन सौंपने के पहले चेकिंग के मद्देनजर की जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने बीते नौ नवंबर को अपने फैसले में अधिगृहीत परिसर स्थित 2.77 एकड़ भूमि विराजमान रामलला को सौंपे जाने का आदेश दिया है। न्यायालय ने यह जमीन सरकार से बनाए जाने वाले ट्र्स्ट को सौंपे जाने का आदेश दिया है।
सरकार मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने की तैयारी कर रहा है तो यहां प्रशासन भी जमीन ट्रस्ट को सौंपे जाने के पहले की तैयारी में जुट गया है। हालांकि अधिगृहीत परिसर स्थित 2.77 एकड़ जमीन की सीमांकन करके पत्थर पहले ही लगाए गए हैं, लेकिन ट्रस्ट को जमीन सौंपने के पहले इसकी क्रास चेकिंग (पैमाइश) की जाएगी।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो इस चेकिंग के लिए विभाग गैरजनपदों के जानकार लोगों से कराने की रणनीति पर है। इससे जुड़े कुछ लोग बुधवार की शाम को अयोध्या पहुंचे थे। जमीन की चेकिंग की तैयारी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से बृहस्पतिवार सुबह इसे स्थगित कर दिया गया।

इसकी आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की जा रही है, लेकिन यह बात तय है कि अगले कुछ दिनों में प्रशासन नए सिरे से विराजमान रामलला की जमीन का सीमांकन कराकर मुतमईन होना चाहता है कि 2.77 एकड़ की जमीन का पहले किया गया सीमांकन ठीक है।
इस बाबत कमिश्नर व रिसीवर मनोज मिश्र ने कहा कि अधिगृहीत परिसर में 2.77 एकड़ जमीन अलग है। इस पर पत्थर लगाए गए हैं, लेकिन ट्रस्ट को जमीन सौंपने के पहले इसे चेक किया जाएगा। न्यास बनने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।