फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Because of the devotees, the temple is open for 18 hours, Ramlala gets rest only for five hours.

अयोध्या: भक्तों की वजह से 18 घंटे खुल रहा है मंदिर, महज पांच घंटे के लिए रामलला को मिलता है विश्राम

Wed, 05 Feb 2025 06:53 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 05 Feb 2025 06:53 AM IST
सार

Ayodhya Ram Temple: महाकुंभ की वजह से अयोध्या में भारी भीड़ बनी हुई है। सभी भक्तों को दर्शन मिलें इसके लिए मंदिर के मंदिर के खुलने की टाइमिंग बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
Ayodhya: Because of the devotees, the temple is open for 18 hours, Ramlala gets rest only for five hours.
अयोध्या राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वसंत पंचमी पर प्रयागराज में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं का प्रवाह अयोध्या की ओर हो रहा है। मंगलवार को भी सात लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। आने वाले श्रद्धालुओं में रामलला के दर्शन की सबसे ज्यादा ललक दिख रही है। इसी के चलते रामलला सिर्फ पांच घंटे ही विश्राम कर रहे हैं। राम मंदिर 18 घंटे तक खुल रहा है। रोजाना तीन लाख से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर पर माथा टेक रहे हैं।

विज्ञापन


प्रयागराज से आ रहे श्रद्धालुओं ने मंगलवार को पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई। इसके बाद राम जी की शरण में पहुंचे। रामलला के साथ ही साथ सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में भी भक्तों की कतार लगी रही। पिछले एक सप्ताह के भीतर राम मंदिर में 20 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन पूजन कर चुके हैं। अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलाल के दर्शन कर सकें इसलिए मंदिर सुबह 5:00 से लेकर रात 11:00 तक खोला जा रहा है। हर घंटे करीब 20 हजार श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर रहे हैं। दर्शन के लिए 11 कतार बनाई गई है।
विज्ञापन


असम से आये कविराज ने बताया की प्रयागराज से ज्यादा अच्छी व्यवस्था राम मंदिर में है। सुगमता से दर्शन हो रहे हैं। रामलला के दर्शन कर मन प्रसन्न है। प्रसाद भी मिला है। इसे अपने इलाके में लोगों को देंगे। महाराष्ट्र निवासी कनिका की उम्र 63 साल है लेकिन रामलला के दर्शन के बाद उनमें गजब की ऊर्जा दिख रही थी। पूरे उत्साह से जयकारे लगा रही थीं, कहा कि चार साल बाद अयोध्या आये हैं। अब रामनगरी भव्य हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे हो रही निगरानी

राम मंदिर में लगातार भीड़ उमड़ रही है। रोजाना करीब तीन लाख श्रद्धालु दर्शन पूजन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ, एटीएस की टीम, पीएसी सहित अन्य सुरक्षा बलों को लगाया गया है। कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है। भीड़ नियंत्रण के लिए श्रद्धालुओं की निकासी अभी गेट नंबर तीन से ही कराई जा रही है। सुगम और विशिष्ट दर्शन पास धारकों को रंगमहल बैरियर से प्रवेश दिया जा रहा है।- बलरामाचारी दुबे, एसपी सुरक्षा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed