अब एवरेस्ट अपार्टमेंट के फ्लैट भी दस हजार रुपये में कराएं बुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास की दस हजार रुपये में फ्लैट बुक कराने की ऑनलाइन स्कीम में अब वृंदावन योजना की एवरेस्ट अपार्टमेंट भी जुड़ गया है। बुधवार 11 बजे के बाद एवरेस्ट अपार्टमेंट के भी खाली फ्लैट बुक किए जा सकेंगे।
इसको लेकर मंगलवार को परिषद की वेबसाइट पर योजना के फ्लैटों का डाटा फीडिंग और डिजाइन अपलोड किया गया। खाली फ्लैटों को तय फीस अदा कर बुक करने की यह योजना परिषद ने 20 मई से शुरू की है।
इसकी शु्रूआत वृंदावन योजना की ही अरावली स्कीम से की गई थी। तय कार्यक्रम के तहत अब उसमें धीरे-धीरे अन्य योजनाओं के खाली फ्लैटों को बुकिंग के लिए डाला जा रहा है।
20 फ्लैट ऑफलाइन भी हो गए बुक
योजना के तहत कोई भी ऑनलाइन दस हजार रुपये में अपनी पसंद का फ्लैट बुक कर सकता है। इसके बाद उसे दस दिन में पंजीकरण कराना होगा। यदि वह इस समय में पंजीकरण नहीं कराएगा तो उसकी बुकिंग रद्द हो जाएगी और उसका बुकिंग अमाउंट भी जब्त हो जाएगा।
ऑनलाइन योजना शुरू होने का असर ऑफलाइन पर भी दिख रहा है। ऑनलाइन शुरू होते हुए अरावली योजना के 20 फ्लैट ऑफलाइन भी बुक हो गए हैं।
जानकारों का कहना है कि यह बुकिंग तो पहले की थी मगर बाबू खरीदारों को अपने निजी लाभ के लिए दौड़ा रहे थे। अब जब ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई तो उन्होंने आनन-फानन में पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत पंजीकरण कर लिया।