फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Awareness van leaves, resolve to control population

Lucknow News: जागरूकता वैन रवाना, जनसंख्या नियंत्रण का संकल्प

Wed, 12 Jul 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 12 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Awareness van leaves, resolve to control population
रायबरेली। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर मंगलवार जिले भर में गोष्ठियों का आयोजन हुआ। सीएचसी में जागरूकता वैन को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया गया। सीएमओ कार्यालय के एएनएमटीसी में गोष्ठी हुई। सभी ने जनसंख्या के नियंत्रण के लिए संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य रंजना चौधरी, सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने लोगों से जनसंख्या नियंत्रण के लिए सहयोग करने की अपील की। सीएमओ ने कहा कि हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या से जुड़ी समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है। हर साल यह किसी न किसी थीम के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर एसीएमओ अरविंद कुमार, जिला परिवार नियोजन एवम लॉजिस्टिक प्रबंधक हिमांशु श्रीवास्तव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अंजली सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जगतपुर सीएचसी में ब्लॉक प्रमुख दल बहादुर सिंह और सीएचसी अधीक्षक डॉ. सतपाल सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जनसंख्या स्थिरता जागरूकता वैन को रवाना किया। मौके पर ब्लॉक प्रमुख ने सभी लोगों से बढ़ती जनसंख्या के नियंत्रण के लिए काम करने की अपील की। न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर मेंं विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह जी ने बच्चों को बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न खतरे के बारे में बताया। हरचंदपुर प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह ने सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधीक्षक डॉ. राजीव गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed