लखनऊ। मध्य कमान के रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक की ओर से बृहस्पतिवार को स्वच्छ भारत, मेरी जिम्मेदारी विषयक कार्यशाला आयोजित की। क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र के रामायण सभागार में आयोजित कार्यशाला में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई गई। कार्यशाला में मध्य कमान के एसके चौधरी, मयंक बिष्ट, पुष्कराज भारती सहित छावनी परिषद के सीईओ अभिषेक राठौड़ एवं नगर निगम के अधिकारी शामिल हुए। रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (मध्य कमान) के कर्मचारियों ने कचरा डिब्बे में–बीमारी बाहर शीर्षक से एक लघु नाटक प्रस्तुत किया गया। उप नियंत्रक के हर्षिति ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। समापन पर रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक संजय कुमार चौधरी ने कहा कि स्वच्छ भारत का लक्ष्य तभी पूरा हो सकता है, जब हर नागरिक और कर्मचारी स्वच्छता को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझे।

रक्षा लेखा महानियंत्रक के मार्गदर्शन में रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक मध्य कमान लखनऊ कार्यालय में

रक्षा लेखा महानियंत्रक के मार्गदर्शन में रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक मध्य कमान लखनऊ कार्यालय में