{"_id":"aeec4f6b87bbf5e94a0042c60ec74430","slug":"auto-tempo-and-city-bus-fare-will-be-cheap","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, कितना कम होगा ऑटो का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, कितना कम होगा ऑटो का किराया
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 05 Feb 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएनजी के दाम घटने पर ऑटो-टैम्पो और सिटी बस का सफर सस्ता हो जाएगा। ऑपरेटरों की मानें तो ऑटो-टैम्पो के किराये में एक से तीन रुपये तक की कमी आएगी।
विज्ञापन
वहीं, जब तक सीएनजी के नये दाम तय नहीं हो जाते राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) द्वारा किराया बढ़ाने के फैसले के सिलसिले में जारी होने वाली अधिसूचना लंबित रहेगी।
विज्ञापन
एसटीए बुधवार को नये सिरे से किराया बढ़ाने के मामले की समीक्षा करेगा। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने सोमवार को सीएनजी के दाम 15 रुपये प्रति किलोग्राम तक घटाए जाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
इससे राजधानी सहित प्रदेश में ऑटो-टैम्पो और सिटी बस का किराया कम होने का रास्ता साफ हो गया है।
इस घोषणा के बाद एसटीए भी मानने लगा है कि जब सीएनजी सस्ती हो जाएगी तो ऑटो-टैम्पो और सिटी बस का किराया बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं होगी।
एक सदस्य ने बताया कि पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा सीएनजी के नये रेट जारी होने तक एक फरवरी के किराया बढ़ाने के फैसले की अधिसूचना को रोकना पड़ेगा।
दूसरी तरफ, लखनऊ टैम्पो-टैक्सी विक्रम महासंघ की अध्यक्ष अर्चना रस्तोगी एवं उपाध्यक्ष राजेश राज ने कहा कि सीएनजी सस्ती होते ही टैम्पो का किराया कम करेंगे।
राजेश राज ने बताया कि गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों से बात हुई है। उन्होंने तीन दिन के भीतर सीएनजी के दाम घटने की बात कही है।
राजेश की मानें तो टर्मिनल टू टर्मिनल (जैसे चौक से निशातगंज) के किराये में दो रुपये की कमी आएगी, जबकि एक रुपये सवारी किराया कम होना तो तय है।